📅 Wednesday, 11 November 2026 | 03:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,484.85 ▲ +378.20 (+0.47%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,700 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश

📅 10 November 2026, 02:10 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ (Indore Bench) ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. विनियमित कर्मचारियों को भी मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ. सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज होने से दैनिक वेतनभोगियों के यादगार खबर आई. सरकार कितनी भी परेशानी खड़ी करें, लेकिन न्यायालय में देर है, पर अंधेर नहीं की तर्ज पर कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला सुना दिया. 

दीपावली के अवसर पर विनियमित कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 7वें वेतनमान का लाभ देने के मामले में राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी हैं.

फैसले की मुख्य बातें :

• 7वें वेतनमान का लाभ: अदालत ने स्पष्ट किया कि स्थायी और विनियमित कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का लाभ दिया जाना चाहिए.

• भेदभाव असंवैधानिक : जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस विनोद कुमार द्विवेदी की बेंच ने माना कि स्थायी कर्मियों को एक ही वेतनमान में रोके रखना भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है.

• एरियर्स (बकाया राशि) सहित भुगतान : अदालत के आदेशानुसार, नियमित कर्मचारियों के अनुपात में न्यूनतम वेतनमान और जनवरी 2016 से एरियर्स का लाभ दिया जाना चाहिए.

• प्रभावित कर्मचारी : इस ऐतिहासिक फैसले से मध्य प्रदेश के करीब 48,000 स्थायी और विनियमित कर्मचारियों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

  • वर्ष 2016 में सरकार ने विनियमित कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया था.
  • इन कर्मचारियों को कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रेणियों में बांटकर निर्धारित वेतनमान दिया गया था.
  • बाद में राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 के तहत लागू लाभ से इन कर्मचारियों को बाहर रखा था.
  • कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर समान काम के लिए समान वेतन और 7वें वेतनमान का लाभ देने की मांग की थी.
  • हाईकोर्ट का क्या निर्णय रहा?

    मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने तीनों श्रेणियों के स्थायी कर्मचारियों को 7 वें वेतनमान के अनुसार संशोधित न्यूनतम वेतनमान और एरियर देने के निर्देश दिए थे. सरकार ने इस फैसले को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने आज खारिज कर दिया.

    कर्मचारियों के लिए इसका क्या महत्व है?

  • कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रेणियों के प्रभावित विनियमित कर्मचारियों को राहत मिली है.
  • 7 वें वेतनमान के अनुसार संशोधित न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने का आदेश बरकरार हैं.
  • एरियर और अन्य लाभों का मामला संबंधित आदेश एवं पात्रता के अनुसार लाभ लागू होगा.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें