📅 Tuesday, 10 November 2026 | 09:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +78.65 (+0.10%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹189,600 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव

📅 10 November 2026, 08:46 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव
आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव

आमेट. आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्मावलंबियों का प्रमुख त्यौहार दीपावली बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, वहीं आमेट नगर में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन किया गया। दीपों की पंक्तियों से उजाला फैल गया और वातावरण उल्लास, भक्ति और खुशियों से भर गया। दीपों के इस महापर्व को आमेटवासियों ने पारंपरिक उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाते हुए एकता और आनंद का संदेश दिया।

दीपोत्सव के अवसर पर पूरा नगर दीपमालाओं से जगमगा उठा। नगर का मुख्य व्यापारिक केंद्र लक्ष्मी बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया, जहां हर प्रतिष्ठान पर रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट की चमक दमक नजर आई। व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी जी एवं गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समृद्धि और शुभता की कामना की।

नगर के आराध्य भगवान श्री जयसिंह श्याम जी मंदिर को भी विद्युत सजावट से आलोकित किया गया। मंदिर में भगवान श्याम जी का विशेष श्रृंगार किया गया। जिससे श्रद्धालुओं का मन भक्तिभाव से भर उठा।

दीपोत्सव के दौरान नागरिकों ने परिवार सहित सजे-धजे बाजारों में भ्रमण किया। आकर्षक सजावटों का आनंद लिया और नगर की रौनक को निहारा। शाम होते ही आतिशबाजी की चमक से आसमान रोशन हो उठा। हर गली-मोहल्ले में दीपों की पंक्तियों से उजाला फैल गया और वातावरण उल्लास, भक्ति और खुशियों से भर गया। दीपों के इस महापर्व को आमेटवासियों ने पारंपरिक उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाते हुए एकता और आनंद का संदेश दिया।

इसी प्रकार दीपावली के दूसरे दिन नववर्ष के शुभारम्भ पर आमेट नगर में पौराणिक परंपरा को जीवंत रखते हुए महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की। बदलते समय में जहाँ पशुधन की संख्या नगण्य होती जा रही है,वहीं नगर की महिलाएँ अपने घरों के बाहर शुद्ध गाय के गोबर से श्री गोवर्धन नाथ जी की सुंदर मूर्तियाँ बनाकर पूजा-अर्चना की।

महिलाएँ पारंपरिक परिधान में सजी-धजी,सिर पर पूजा की थाल लिए भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा का स्मरण करते हुए पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने गोवर्धन की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं गौ-धन की वृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीत-भजन गाकर उत्सव का माहौल बनाया।

गोवर्धन पूजा, दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान को शांत करने और गोवर्धन पर्वत की आराधना करने की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन गाय, बैल और अन्य पशुओं की पूजा की जाती है तथा गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप बनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषि के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें