प्रभू श्री जयसिंह श्याम जी के मंदिर आमेट पर हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
चीफ ब्यूरो किशन पालीवाल
राजसमंद/आमेट. दीपावली के दूसरे दिन नव वर्ष के शुभारंभ पर आमेट नगर में पौराणिक परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के आराध्य देव प्रभु श्री जयसिंह श्याम जी के मंदिर प्रांगण रामचौक में इस अवसर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जो महामंडलेश्वर महंत सीताराम दास एवं रामद्वारा के रामजी महाराज मुमुक्षुराम के सन्त सान्निध्य में संपन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्नकूट का विशेष प्रसाद चावल, मूंग,चना और चौला को मिलाकर तैयार किया जाता है। मंदिर प्रांगण में इन सबको एक साथ मिलाकर ऊँचा ढेर लगाया जाता है। और उस पर मेवा,मिष्ठान और सूखे फलों से सजावट की जाती है। इसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया जाता है।, जिसके बाद आदिवासी भील समाज के लोग पारंपरिक रीति से इस अन्नकूट का प्रसाद “लूट” कर अपने घर लेकर जाते हैं। यह परंपरा वर्षों से लोक आस्था और उत्साह का प्रतीक बनी हुई है।
भगवान जयसिंह श्याम जी का विशेष श्रंगार
अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भगवान जयसिंह श्याम जी का विशेष श्रंगार किया गया और मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष झांकियां और साज-सज्जा की गई। रामचौक क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से आरती एवं प्रसाद वितरण में सहभागी बने।
धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अन्नकूट महोत्सव लगभग 41 वर्ष पूर्व नगर के समाजसेवी स्वर्गीय भेरूलाल जी लोहार द्वारा प्रारंभ किया गया था। तब से लेकर अब तक यह परंपरा उनके पुत्र राजेंद्र लोहार और उमेश लोहार के सानिध्य में निरंतर जारी है। कार्यक्रम में धर्मेश छीपा काका, अर्जुनलाल टेलर, जयसिंह भाटी, नारायणसिंह भाटी, धर्मेश शर्मा, अरुण मिश्रा, राजेश पालीवाल, पृथ्वीराज सेन, पुरूषोतम पालीवाल, हितेंद्रसिंह रावल, रमेश बागवान, मोहन टेलर, तुलसीराम पालीवाल, शांतिलाल पालीवाल, किशन पालीवाल, नारायणसिंह पंवार, रतन बागवान सहित जयसिंह श्याम मित्र मंडल एवं पुजारी परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →