📅 Monday, 09 November 2026 | 10:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +107.25 (+0.13%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +58.25 (+0.23%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,600 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

माहेश्वरी समाज ने किया महंत श्री पंड़ित सुरेन्द्र जी मिश्रा महाराज का अभिनंदन

📅 09 November 2026, 09:51 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
माहेश्वरी समाज ने किया महंत श्री पंड़ित सुरेन्द्र जी मिश्रा महाराज का अभिनंदन
माहेश्वरी समाज ने किया महंत श्री पंड़ित सुरेन्द्र जी मिश्रा महाराज का अभिनंदन

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद. 

माहेश्वरी भवन स्थित श्रीराम वल्लभ मंदिर के महंत श्री पंड़ित सुरेन्द्र जी मिश्रा महाराज व्दारा करीब 12 वर्षाे से भगवान की पूजा श्रेष्ठ रूप मे श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ की जा रही है, तथा अब वह पूजन कार्य किसी कारण से नही करना चाहते है. उनके व्दारा की गई, धार्मिक सेवा से सदैव समर्पित रहने पर माहेश्वरी समाज व्दारा अभिनंदन किया तथा सहयोग राशि भेंट की. 

इस अवसर पर सर्वश्री माहेश्वरी समाज अध्यक्ष विनोद तापडिया, सचिव नंदकिशोर तापडिया, सह सचिव दीपक धूत, प्रचार मंत्री विनोद भूतडा, कोषाध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ समाजसेवक पुरुषोत्तम गोरानी, दामोदर हुरकट, रामनारायण गोरानी, पूर्व अध्यक्ष संतोष गोरानी आदि उपस्थित थे. 

श्रीराम वल्लभ मंदिर के महंत श्री पंड़ित सुरेन्द्र जी मिश्रा महाराज ने कहा कि समाज का उन्हे हमेशा सहयोग प्राप्त हुआ हैं तथा समाज व्दारा जो अभिनंदन किया, वह सराहनीय हैं. भगवान की कृपा आप सब पर सदैव बनी रहे. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें