📅 Tuesday, 10 November 2026 | 06:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +78.65 (+0.10%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

गर्लफ्रेंड के चक्कर में अरबों का नुकसान 65 हजार करोड़ का झटका : Nvidia इस समय गहरे संकट में

📅 10 November 2026, 06:21 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्लफ्रेंड के चक्कर में अरबों का नुकसान 65 हजार करोड़ का झटका : Nvidia इस समय गहरे संकट में
गर्लफ्रेंड के चक्कर में अरबों का नुकसान 65 हजार करोड़ का झटका : Nvidia इस समय गहरे संकट में
  • गर्लफ्रेंड और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के चक्कर में अरबों के नुकसान और हजारों करोड़ की चपत लगने के हाल ही में दो बड़े मामले वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया और खबरों में '65 हजार करोड़' या '657 करोड़' के झटके के रूप में वायरल हो रहे हैं.
  • गर्लफ्रेंड के चक्कर में अरबों का नुकसान 65 हजार करोड़ का झटका

    अमेरिका. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में राज करने वाली अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय गहरे संकट में है. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) एक चाइनीज गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में फंस गए हैं. यह बात खुद उन्‍होंने कबूल की है.

    इस खबर के सामने आते ही अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल आ गया. सोमवार सुबह प्री-मार्केट ट्रेडिंग में एनवीडिया के शेयर करीब छह प्रतिशत तक टूट गए. और मजह कुछ घंटों में लगभग 270 अरब डॉलर स्वाहा हो गए. पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत तक टूट चुका है और यह गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. Nvidia के लगभग 3.5% शेयर जेनसन हुआंग के पास हैं.

    जेनसेन हुआंग के ज‍िस चाइनीज मह‍िला के साथ अफेयर की बात की जा रही है, उनका नाम एलिस हुआंग (Alice Huang) है. अमेर‍िकी एजेंस‍ियों का दावा है क‍ि चीन ने इस मह‍िला को एनवीडिया के सीईओ की जासूसी करने के लिए ही काम पर रखा था. एलिस सिंगापुर स्थित मेगास्पीड नाम की एक कंपनी में सीईओ हैं.

    कहा जा रहा क‍ि मेगास्पीड एनवीडिया की एक बहुत बड़ी और प्रमुख कस्‍टमर रही है. इस कंपनी ने पिछले स‍िर्फ दो वर्षों में ही एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर के हाइटेक माइक्रोचिप्स खरीदे हैं. इसी कारोबारी रिश्ते के बीच दोनों के बीच अंतरंग संबंधों के आरोप लगे हैं. जेनसेन हुआंग ने एनवीडिया के सभी कर्मचारियों और पर‍िवार को एक इमेल भेजा है, ज‍िसमें माफी भी मांगी है.

    12 मार्च 2024 को एनवीडिया एक न‍ियम लेकर आई थी, ज‍िसमें साफ ल‍िखा है क‍ि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पास बहुमत से कंपनी के किसी भी अधिकारी यहां तक क‍ि सीईओ को भी बर्खास्त करने की पावर है. उन्हें डायरेक्‍टर पद से भी हटाया जा सकता है, लेकिन इसके ल‍िए कम से कम 66.67 प्रतिशत शेयर होल्‍डर्स की मंजूरी जरूरी होगी. फिलहाल, एनवीडिया ने 8 नवंबर को इन विदेशी खुफिया अभियान और निजी संबंधों वाले संगीन आरोपों की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है.

    हालांकि, दूसरी तरफ चीन और संबंधित कंपनी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. बीजिंग से सामने आ रही मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन की सरकार ने सोमवार को उन सभी अमेरिकी दावों को पूरी तरह से नकार दिया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि उसने अमेरिकी चिप दिग्गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग को फंसाने या उनकी जासूसी करने की कोई भी कोशिश की थी. चीन ने इन जासूसी के दावों को पूरी तरह “बेबुनियाद” और मनगढ़ंत करार दिया है.

    इसके अलावा, सिंगापुर स्थित एआई डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ ने भी उन तमाम आरोपों को नकार दिया है कि वह अपनी कंपनी के जरिए एनवीडिया की अति-आधुनिक और प्रतिबंधित चिप्स को अवैध रूप से चीन भेज रही थी. कंपनी ने अपने बचाव में स्पष्ट किया है कि अमेरिकी और मलेशियाई अधिकारियों के साथ-साथ खुद एनवीडिया द्वारा की गई अब तक की किसी भी जांच में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें