उदयपुर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस चट्टान से टकराई : 4 बच्चों और 7 महिलाओं समेत 18 लोग घायल हुए
उदयपुर.
उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे छोटी चट्टान से टकरा गई। हादसे में करीब 18 यात्री घायल हो गए। इनमें 4 नाबालिग बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं।
घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए गोगुंदा और जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।हादसा भटकेश्वर महादेव मंदिर के पास शाम करीब 4:30 बजे हुआ। यहां डूंगरपुर डिपो की बस फालना से यात्रियों को लेकर उदयपुर की तरफ आ रही थी। तभी बस का अचानक संतुलन बिगड़ा और सड़क से उतरकर किनारे चट्टान से जा टकराई। बस में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
पास ही थी 11Kv बिजली की लाइन
बस के आगे का कांच टूट गया। पास से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। क्योंकि घटनास्थल पर समतल रोड है, जिस पर ट्रेफिक का दबाव भी कम है। इसके बावजूद बस क्यों और किस कारण से अनियंत्रित हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर जाब्ते के साथ थानाधिकारी घेवरचंद पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →