📅 Wednesday, 18 November 2026 | 09:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,485.79 ▼ -46.40 (-0.06%) • निफ्टी 50: 25,265.50 ▼ -121.90 (-0.48%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹131,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹167,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

धामी ने ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

📅 18 November 2026, 09:24 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धामी ने ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
धामी ने ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गोपेश्वर. 18 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘बैणी-भुली’ योजना के तहत पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी।

राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं। चमोली जिले के पीपलकोटी में ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका है। वे कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं। सरकार स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आजीविका के अवसरों का भी विस्तार कर रही है।

चमोली के ‘चिपको आंदोलन’ का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि गौरा देवी और अन्य महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया था, वह आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित कर रहा है।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 16.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 133.59 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल