📅 Tuesday, 17 November 2026 | 12:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,742.62 ▲ +637.83 (+0.78%) • निफ्टी 50: 25,484.25 ▲ +193.15 (+0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत

📅 17 November 2026, 11:58 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत
उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत

उत्तराखंड.

टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। बस हरिद्वार से चमोली कर्णप्रयाग जा रही थी। हादसे के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

आज मंगलवार 17 नवंबर को सुबह करीब 4:30 बजे यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं।

दुर्गम रास्ते और कठिन परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से एंबुलेंस के जरिये उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्रियों ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ दिया।

एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों को हाल जाना।  एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, बस हादसे की शुरुआती वजह सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ प्रतीत हो रही है। इस दौरान क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुआ। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्तूबर को ही समाप्त हो चुका था।

एम्स और जिला आपदा कंट्रोल रूम से ले सकते हैं जानकारी

हादसे से संबंधित जानकारी के लिए एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4278 और व्हाट्सएप नंबर 9084670331 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल के नंबरों पर भी जानकारी ली जा सकती है।

  • -01376-234793
  • -01376-233433
  • -9456533332
  • -8126268098
  • -7465809009
  • -7983340807
  • घायलों की सूची

    1-मोहम्मद वहाब अंसारी ( 22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, 

    2-राहुल कुमार ( 24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार

    3-अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोह. नत्था सिंह, जसपुर, ऊधमसिंहनगर

    4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष (23) निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर

    5-अर्जुन सौरन (34 ) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड

    6-बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड

    7-आयरा ( 3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम

    8-नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम

    9-राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड

    10-जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली

    11-पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग

    12-संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार

    13-वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली

    14-मुन्ना सिंह (28)पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड

    15-सागर (21) पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश

    16-खुशी भट्ट ( 19) पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़

    17-एक व्यक्ति गंभीर (सीरियस) अवस्था में है, जिसका नाम व पता अज्ञात है। मौके पर कोई पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त नहीं हुआ।

    18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।

    19-आसापंथ (64) पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल

    20-पंकज कांडपाल (42) पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल

    21-अंजू (32) पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल

    22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

    23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।

    24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

    25-रामा प्रसाद घोष ( 62) पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता

    26-नवीन (31)  पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें