📅 Tuesday, 17 November 2026 | 12:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

मौत और बीमारियों का तांडव मचाने के लिए खतरनाक ब्रू से खतरनाक/जहरीली बीयर बनाने की अनुमति...?

📅 17 November 2026, 12:20 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मौत और बीमारियों का तांडव मचाने के लिए खतरनाक ब्रू से खतरनाक/जहरीली बीयर बनाने की अनुमति...?
मौत और बीमारियों का तांडव मचाने के लिए खतरनाक ब्रू से खतरनाक/जहरीली बीयर बनाने की अनुमति...?
  • मुख्यमंत्री की सख्ती और नाराजगी के विपरीत नुकसानदायक लगभग जहरीले हो चुके ब्रू से बीयर बनाने की अनुमति, नुकसानदायक और जहरीली हो सकती है बीयर भी....
  • महीनों बंद रही एक डिस्टलरीज (ब्रेवरीज) में नुकसानदायक/जहरीली बीयर निर्माण की अनुमति, जो ना जाने कितने प्रदेश और शहरों के लोगों को बीमार कर सकती है...
  • राजेन्द्र के. गुप्ता 9827070242

    ब्रू संधारण के लिए निर्धारित व्यवस्था के बगैर और गर्मी की मार झेल चुके ब्रू की जांच किए बगैर ऐसे खतरनाक हो चुके ब्रू से लगभग 05 लाख पेटी बीयर  निर्माण की अनुमति दी जाने से आबकारी आयुक्त पर बड़े सवाल उठ रहे है

    सवाल यह भी उठ रहा है लगातार जहरीली शराब कांड से होती मौतों के बाद आबकारी आयुक्त को इतना विश्वास क्यों है कि अगर ऐसे खतरनाक ब्रू से बनी बीयर से मौतें होती है या उपभोक्ता बीमार होता है तो उस पर लीपापोती कैसे करेंगे ?

    55 हजार पेटी एक्सपायर बीयर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश में वापस ला कर रिपेकिंग करके बेचने की तैयारी की थी, हमारी (RK गुप्ता) शिकायत के बाद दूषित हो चुकी 55 हजार पेटी बीयर नष्ट करना पड़ी थी

    एक ही टैंक में बिना निर्धारित तापमान के पड़े रहे ब्रू में कई प्रकार के कीटाणु पैदा हो जाने की पूर्ण संभावना रहती है. ब्रू का फर्मेंटेशन करने का समय और प्रक्रिया भी निर्धारित है, महीनों पुराने ब्रू से बीयर बना कर बेचने के पूर्व बीयर की जांच पर भी सवाल उठेंगे

    जिस डिस्टलरीज (ब्रेवरीज) में ये बड़ा हानिकारक खेल (जनता और सरकार दोनों के लिए खतरनाक हानिकारक) किया जा रहा है उसकी बीयर भी पूर्व में अमानक पाई जा चुकी है

    जब ब्रेवरीज ही बंद/सील थी तो ब्रू को AC में रखा ही नहीं होगा, फिर भी लगभग 05 लाख पेटी बीयर महीनों पुराने उस ब्रू से बनाने की अनुमति जारी करना जो प्रदेश और उन राज्यों को भी जहरीली बीयर कांड में झोंकने जैसा है जिन राज्यों में ऐसी बीयर बेची जाएगी क्या भोपाल गैस कांड जैसा मौत का तांडव करने की साजिश है?

    इसके पीछे रिटायर्ड होने की कगार पर बैठे वर्तमान आबकारी आयुक्त के द्वारा मोटा सौदा या खेल करने की मंशा दिख रही है अन्यथा पहले ब्रू की जांच करवाई जाती, वैसे जांच की आवश्यकता ही नहीं नियमों के अनुसार और जहरीली बीयर से होने वाली संभावित मौतों, स्वास्थ्य हानि को देखते हुए अनुमति ही नहीं देना थी, महीनों पुराने ब्रू को नष्ट करके रिकॉर्ड पर लेना था

    ब्रू में क्या होता है जो सड़ने के साथ कीड़ो युक्त जहरीला भी हो जाता है, फ्रिगमेंटेशन के लिए क्या करना होता है पढ़ें प्रकाशित विस्तृत खबर में. इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया

    पढ़ें विस्तृत खबर

    "धर्मयुद्ध और सनसनी"

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें