Luniya Vinayak Group of Companies ने महिला सशक्तिकरण को उद्यमिता से जोड़ने की पहल : हस्तकला से लेकर आधुनिक उद्योगों तक खुलेंगे अवसर
(SDNA) विशेष समाचार
इंदौर. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पारंपरिक हुनर को सफल व्यवसाय में परिवर्तित करने के उद्देश्य से Luniya Vinayak Group of Companies (LVGC) ने अपने महत्वाकांक्षी ‘नारीशक्ति महिला उद्यमिता कार्यक्रम’ के विस्तार की योजना बनाई है। इस पहल के तहत अब महिलाओं को केवल ई-कॉमर्स व्यवसाय तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि हस्तशिल्प, घरेलू उत्पादों और विभिन्न प्रकार के लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी संगठित व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिनके पास हुनर, अनुभव और उत्पाद निर्माण की क्षमता तो है, लेकिन उचित बाजार, ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार और बिक्री के साधनों का अभाव है। LVGC ऐसे महिला उद्यमियों को एक साझा व्यावसायिक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा, ताकि वे घर से ही अपने कारोबार की शुरुआत कर सकें और अपने उत्पादों को व्यापक पहचान दिला सकें।
हस्तकला से लेकर आधुनिक उद्योगों तक खुलेंगे अवसर
कार्यक्रम के विस्तारित स्वरूप में महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले सजावटी सामान, हस्तनिर्मित वस्तुएं, आकर्षक उपहार सामग्री, घरेलू उपयोग के उत्पाद और विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके अलावा महिलाओं की रुचि, कौशल और स्थानीय उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कई अन्य व्यवसायों को भी इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है। इनमें स्मॉल स्केल ऑयल मिल, मसाला निर्माण, नमकीन एवं स्नैक्स उत्पादन, हर्बल पाउडर निर्माण, हर्बल खेती, ग्राफिक डिजाइनिंग, शैक्षणिक सेवाएं, फैशन डिजाइनिंग, गारमेंट निर्माण, क्लोदिंग और बुटीक व्यवसाय जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इस व्यवस्था के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर के अनुरूप व्यवसाय चुनने और छोटे स्तर से उद्यमिता की यात्रा शुरू करने का अवसर मिल सकेगा।
MoU के जरिए मिलेगा LVGC का सहयोगात्मक प्लेटफॉर्म
नारीशक्ति कार्यक्रम से जुड़ने की इच्छुक महिलाओं को LVGC के साथ निर्धारित शर्तों के अनुसार सहयोगात्मक समझौता ज्ञापन (MoU) करना होगा। इस समझौते के माध्यम से महिला उद्यमियों और समूह की व्यावसायिक व्यवस्थाओं के बीच सहयोग का ढांचा तैयार किया जाएगा।
योजना के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, स्टॉकिंग और बिक्री के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं LVGC द्वारा विकसित एवं संचालित की जाएंगी।
इससे महिला उद्यमियों को बाजार संबंधी जटिलताओं में उलझने के बजाय उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, नए डिजाइन और अपने कौशल को निखारने पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा।
40 वर्षों की विरासत के साथ रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा
LVGC के निदेशक विनायक अशोक जैन ने बताया कि समूह की चार दशक पुरानी विरासत का प्रमुख उद्देश्य रोजगार सृजन, व्यावसायिक अवसरों का विस्तार और आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा है।
उन्होंने कहा कि नारीशक्ति महिला उद्यमिता कार्यक्रम इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला प्रयास है। हमारा मानना है कि महिलाओं के पास अनेक पारंपरिक कलाएं, हुनर और व्यावसायिक क्षमताएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और बाजार का सहयोग मिले तो वे बड़े स्तर पर सफल उद्यम स्थापित कर सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि LVGC की कोशिश महिलाओं को केवल व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके उत्पादों को ब्रांड पहचान दिलाने, बिक्री के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने की व्यावसायिक व्यवस्था तैयार करना भी है।
महिला सशक्तिकरण को उद्यमिता से जोड़ने की पहल
LVGC की इस विस्तारित योजना से घरेलू स्तर पर काम करने वाली महिलाओं, गृहिणियों, हस्तशिल्प से जुड़ी कारीगरों, छोटे उत्पाद निर्माताओं और नए व्यवसाय की इच्छुक महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल सकते हैं।
नारीशक्ति कार्यक्रम के माध्यम से LVGC का प्रयास है कि महिलाओं का हुनर केवल घरों तक सीमित न रहे, बल्कि उसे उद्योग, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बनाया जाए। इस पहल में घरेलू उत्पादों को व्यावसायिक पहचान दिलाने के साथ महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दीर्घकालिक परिकल्पना शामिल है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →