कुआं खोदते समय बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत
सोलापुर.
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक कुएं की दीवार ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गए। हादसे में चारों मजदूरों की मौत होने की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मंत्री जयकुमार गोरे (Jaykumar Gore) ने इस हादसे पर दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आंबे गांव में किसान निवास शिंदे के खेत में नए कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान कुछ मजदूर कुएं के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। तभी अचानक कुएं का किनारा और दीवार ढह गई। देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी का मलबा कुएं में गिर गया और वहां काम कर रहे चारों मजदूर उसके नीचे दब गए।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान मंगेश मोरे, सिद्धेश्वर घाडगे, तानाजी घोडके और आबा घोडके के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मजदूरों के भारी मिट्टी के मलबे में दबे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। इस मामले में पंढरपुर तालुका पुलिस स्टेशन में घटना दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से आंबे गांव में शोक की लहर है। एक साथ चार मजदूरों की जान जाने से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज की 14 करोड़ की बेशकीमती धर्मशाला और मंदिर को महज 15 हजार रुपये सालाना की लीज पर देने का सनसनीखेज मामला : निष्पक्ष जांच और संपत्ति वापसी की मांग
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा