📅 Saturday, 14 November 2026 | 11:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी

📅 14 November 2026, 11:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 15 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपको किसी भी कार्य करने से पहले धैर्य को बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य को सफल कर पाएंगे, इसलिए जल्दबाजी में  कोई भी निर्णय न ले, नहीं तो उसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ उठाएंगे। संतान की नौकरी व किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ की आवश्यकता होगी। किसी नए कार्य के लिए निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें, इसमें आपको भरपूर लाभ होगा।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा व आज यदि आपके ऊपर कोई परेशानी आये, तो भी आपको उसमें धैर्य रखकर उसका सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपको किसी महिला साथी के सहयोग से आपके कार्य प्रभावित होंगे, लेकिन आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा, ताकि कोई विश्वासघात ना करें, इसलिए सतर्क रहें।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज नौकरी कर रहे जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा, इसलिए आपको धन व्यय करने से पहले कई बार सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप अपने कुछ अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उन पर रोक लगाने कोशिश कर सकते हैं।आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सतर्क रहना होगा, क्योकि इससे आपके धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लगने से आपको हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती हैं।

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको अपनी ससुराल पक्ष से कोई वस्तु अथवा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कुछ ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने घर कोई पूजा पाठ भी करवा सकते हैं।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी भविष्य की किसी योजना पर निवेश करने से विचार करेंगे, तभी यह योजना सफल हो पाएगी, नहीं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपने किसी काम को अपने किसी मित्र के ऊपर डाला हुआ था, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी।

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपकी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आपको हर्ष होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आपको सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ नई अनुभूति होगी और आप किसी भी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।  

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपने आप को सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी कुछ समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करना पड़ेगा, तभी आप उनका समाधान खोजने मे सफल रहेंगे। अपने व्यापार में धन का लेनदेन किया, तो उसमें अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ मौज मस्ती व गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। यदि संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही हैं, तो उनका समाधान आज आप अपने पिताजी की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो उसमें आज आपको निराशा हाथ लगेगी। 

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आपके प्रमोशन जैसी कोई शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपके लिए सायंकाल के समय किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यदि आपकी माता जी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आपके अच्छे कार्यों से आपका गौरव बढे़गा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको अपने पिताजी की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आपको घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त होगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको कुछ पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व कार्य क्षेत्र में भी आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप कुछ भविष्य की नई योजनाओं पर निवेश करेंगे। आप किसी संस्था अथवा व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. "समाज का नियम है अगर तू भीड़ में नहीं चला...तो तुम्हें गलत कह दिया,जाएगा...''!

  2. "ज़िंदगी में कीमत दोनों की चुकानी पड़ती है, बोलने की भी और चुप रहने की भी...!! 
  3. " बुरा वक्त सिर्फ तकलीफ नहीं देता, बल्कि वो उन चेहरों से भी नकाब हटा देता है, जिन्हें हम सालों से अपना समझते आए थे"..!
  4. "पहले खून के रिश्ते होते थे, अब रिश्तों के खून होते हैं...!
  5. "सबसे झगड़ कर तुमको अपना बनाया था, पर तुम तो वही निकले, जो सबने बताया था...!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें