📅 Tuesday, 17 November 2026 | 12:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

बिरसा मुंडा जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी, बुद्ध वाटिका में हुआ कार्यक्रम

📅 17 November 2026, 12:13 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिरसा मुंडा जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी, बुद्ध वाटिका में हुआ कार्यक्रम
बिरसा मुंडा जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी, बुद्ध वाटिका में हुआ कार्यक्रम

​मकरोनिया (सागर). स्थानीय गौर नगर स्थित बुद्ध वाटिका धम्म समिति के तत्वावधान में रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

​इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. कमलेश अहिरवार ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा शोषण के खिलाफ जो उलगुलान (क्रांति) छेड़ा, वह आज भी समाज के वंचित वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में शिक्षा व एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. कमलेश अहिरवार सहित प्रमुख रूप से डॉ. राजकुमार अहिरवार, नंदराम बाबू जी, डॉ. प्रहलाद सिंह, राम सिंह बौद्ध, वीरेंद्र अहिरवार, रघुवर प्रसाद, माखनलाल अहिरवार, गिरवर सिंह भास्कर, रोशन बौद्ध, हरिनंदन अहिरवार एवं राकेश अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें