📅 Tuesday, 17 November 2026 | 01:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजस्थान

भव्य समारोह में फिल्म "मेणार" के गीत हुए रिलीज़ : 'बारूद से होली खेले...'

📅 17 November 2026, 12:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भव्य समारोह में फिल्म "मेणार" के गीत हुए रिलीज़ : 'बारूद से होली खेले...'
भव्य समारोह में फिल्म "मेणार" के गीत हुए रिलीज़ : 'बारूद से होली खेले...'

पत्रकार- चन्द्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़.

'बारूद से होली खेले...' और 'क्या नशीली है ये रात...' गीतों ने फिल्म -"मेणार" के संगीत कों नई पहचान दी है... 

 "बारूद से होली खेलें... साथी तलवार भाले है...शीश कटे परवाह नही , हम तो मेणार वाले है...." फिल्म निर्माता- निर्देशक-- प्रदीप शर्मा की फिल्म "मेणार " का गीत जब से रीलिज हुआ. सोशल मीडिया  साइट्स पर खूब वाईरल हो रहा है। बहुत लोकप्रिय हुआ... मेणार के एतिहासिक गौरव को देशभर मे प्रसारित करने वाली फिल्म का निर्माण किया है- प्रदीप शर्मा ने l 

फिल्मी संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर पर फिल्म "मेणार" के दो शानदार गीतों का भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। फिल्म के गीत 'वारूद से होली खेले...' और 'क्या नशीली है ये रात...' अपने अलग-अलग अंदाज, भावपूर्ण संगीत ओर आकर्षक प्रस्तुति के कारण चर्चा का विषय बने हुए है।

फिल्म"मेणार" के गीत 'बारूद से होली खेले...' को शान्तनु कबीर और अरविंद धाकड़ ने अपनी आवाज दी है। इस गीत का संगीत अरविंद धाकड़ ने तैयार किया है। जबकि इसके बोल प्रदीप शर्मा ने लिखे है। गीत का शीर्षक ओर इसकी प्रभावशाली प्रस्तुति फिल्म के रोमांचक एवं जोशीले वातावपण को दर्शाती है।

वहीं, दूसरा गीत 'क्या नशीली है ये रात...' प्रेम और मधुर भावनाओं से ओतप्रोत है। इस गीत को परवेज़ मीर और आपूनी देशमुख ने स्वरवद्ध किया है। गीत का संगीत अरविंद धाकड़ ने दिया है । इसके बोल प्रमोद रामावत 'प्रमोद' ने लिखे है। गीत की भावपूर्ण अभिव्यक्ति इसे दर्शको के लिए विशेष बनाती है।

दोनों गीतों के माध्यम से फिल्म मेणार के संगीत पक्ष की विविधता सामने आती है। एक और जोश और उत्साह से भरपूर 'बारुद से होली खेले...' है, तो दूसरी ओर रोमॅटिक एहसासों से सजा ''क्या नशीली है ये रात...' श्रोताओ कों संगीत की एक अलग अनुभूति प्रदान करता है।

फिल्म मेणार का निर्माण एस के एम पी पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।  दोनों गीतों के रिलीज़ होने से फिल्म मेणार के प्रति दर्शक वर्ग मे उत्सुकता बढ गई है। निर्माता प्रदीप शर्मा ने बताया कि फ़िल्म सेन्सर बोर्ड को भेज दी गई है और शीघ्र ही देशभर में रीलिज होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें