मेनार में पहले भगवान श्री एकलिंगनाथ जी बने सरपंच : फिर सरपंच सुमित्रा सांगावत ने पदभार ग्रहण किया
सरपंच ने निभाई मेवाड की रीत ---
चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़. सरपंच ने निभाई मेवाड की रीत। मेवाड मे राजा एकलिंग जी को माना जाता है। इसी मे मेणार के मेनारिया को महाराणा द्वारा 17 वे उमराव की पदवी दी गई थी। उसी मेवाडी रीत को नव निर्वाचित सरपंच ने निभाई। सत्ता से पहले आस्था का राजतिलक हुआ। मेनार में पहले भगवान श्री एकलिंगनाथ जी बने ‘सरपंच’,फिर सरपंच सुमित्रा सांगावत ने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार से सम्मानित पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल अतिथि रहे। उन्होने आज बड़ा ऐलान किया। ‘अब देश के नक्शे पर चमकेगा मेनार!’ मेवाड़ की धरती पर राजनीति से ऊपर संस्कृति और आस्था का एक ऐसा अद्भुत नजारा आज देखने को मिला है। जिसने पूरे राजस्थान का दिल जीत लिया है! ऐतिहासिक ग्राम पंचायत मेनार में लाभ पंचमी के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में नवनिर्वाचित सरपंच व वार्ड पंचों का भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
लेकिन पदभार ग्रहण करने से पहले जो हुआ, वह मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा की मिसाल बन गया! नवनिर्वाचित सरपंच सुमित्रा रमेश चंद्र सांगावत ने खुद कुर्सी पर बैठने से पहले मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री एकलिंगनाथ जी की प्रतिमा को सरपंच की कुर्सी पर विराजमान किया। पुष्प वर्षा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरपंच की नेम प्लेट भी प्रभु के चरणों में रखी गई।
भगवान एकलिंगनाथ जी को ग्राम पंचायत का प्रथम उत्तराधिकारी मानने के बाद ही सुमित्रा सांगावत ने आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से सरपंच की कुर्सी संभाली।
समारोह की वो 3 बड़ी झलकियां जिसने पूरे वल्लभनगर में मचाई धूम
पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल का ‘पिपलांत्री मॉडल’ संदेश हुआ prasarit l समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने मेनार की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिपलांत्री जैसे सूखे और खनन प्रभावित इलाके को जब ग्रामीणों ने दुनिया के नक्शे पर पहुंचा दिया, तो मेनार में तो जल, पशुपालन और संसाधनों का भंडार है। यदि यहां स्वच्छता और वृक्षारोपण पर काम हो जाए, तो मेनार जल्द ही देश की सबसे आदर्श आत्मनिर्भर पंचायत बनकर उभरेगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →