📅 Tuesday, 17 November 2026 | 12:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज की 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

📅 15 November 2026, 11:20 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज की 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पालीवाल समाज की 16वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

भगवती लाल पालीवाल धर्मेटा

खमनोर. 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति, मेवाड़, मुख्यालय खमनोर के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री गणेशलाल जी पुरोहित एवं स्वर्गीय श्री सत्यनारायण जी पुरोहित की पावन स्मृति में आयोजित 16 वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता खमनोर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ प्रतियोगिता का आगाज

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर आयोजक परिवार के श्री फतेहलाल पालीवाल, श्री गोपीलाल पालीवाल, श्री नीरज पालीवाल, श्री दिनेश पालीवाल, श्री मनोज पालीवाल, श्री लोकेश पालीवाल एवं श्री धर्मेंद्र पालीवाल द्वारा मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी एवं इकलाई ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर पालीवाल समाज खमनोर के श्री चुन्नीलाल दवे, श्री रमेश पालीवाल, श्री प्रकाश पालीवाल, श्री भगवती लाल कटारा, श्री विजय पुरोहित, श्री दयाल पालीवाल, श्री किशन कटारा, श्री दिनेश पालीवाल, श्री गोपाल कटारा, श्री योगेश पालीवाल, श्री कमल कटारा, श्री राकेश पालीवाल, श्री निर्मल पालीवाल, श्री दीपक दवे, श्री अमित पालीवाल, श्री पंकज पालीवाल एवं श्री हरीश पालीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे.

उपाध्यक्ष श्री ऊँकार लाल पालीवाल ने की समारोह की अध्यक्षता

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री ऊँकार लाल पालीवाल ने की. समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष श्री मांगीलाल पालीवाल, इंदौर समाज अध्यक्ष श्री राकेश जोशी (गांववगुड़ा), नाथद्धारा समाज अध्यक्ष श्री गिरीराज जोशी, महामंत्री श्री भगवती लाल पालीवाल, कोषाध्यक्ष श्री बसंत पालीवाल, खेल संयोजक श्री दिनेश पालीवाल, श्री सुरेश पालीवाल, कोतवाल श्री देवीलाल पालीवाल, श्री छगन पालीवाल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहसंयोजक श्री राकेश पालीवाल खमनोर, पालीवाल फाउंडेशन चेयरपर्सन श्री जगदीश पालीवाल, श्री शशिकांत महाकाली, सेवा समिति युवा संयोजक श्री मनोज पालीवाल, श्री गिरीश पालीवाल, श्री हर्ष पालीवाल, श्री नरेश पालीवाल, श्री मनीष पालीवाल, युवा उपाध्यक्ष श्री राजेश पालीवाल, श्री गिरिराज पालीवाल एवं श्री हितेश पालीवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे.

जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने की शिरकत

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री धर्मनारायण जोशी, नगर परिषद राजसमंद सभापति अनीता पालीवाल, पूर्व सभापति श्री सुरेश पालीवाल, नगर परिषद राजसमंद पार्षद श्री विकास पालीवाल, पूर्व पार्षद शीतल पालीवाल, ओडन सरपंच राखी पालीवाल, पिपलांत्री सरपंच श्री नवीन पालीवाल, समाजसेवी श्री सुनील पालीवाल मुंडोल, केलवा उपसरपंच श्री सत्यनारायण पालीवाल एवं खमनोर वार्डपंच पुष्पा पालीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई.

खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, खेल भावना को मिलेगा बढ़ावा

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला. विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमें प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल भावना, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है.

प्रतियोगिता को लेकर समाज के युवाओं एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है. आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता और खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें