जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज
बामन टुकड़ा. व्यवस्था परिवर्तन और लोक-कल्याण के संकल्प के साथ बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत में चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शी नीतियों को धरातल पर उतारने के ध्येय से कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान जनसेवक प्रकाश प्रजापति ने सरपंच पद हेतु अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है. लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही बुनियादी जन-समस्याओं के समूल नाश और क्षेत्र को एक स्वावलंबी आदर्श ग्राम पंचायत' का स्वरूप देने के लिए अब हर वर्ग कमर कस चुका है.
इस बार बामन टुकड़ा पंचायत क्षेत्र की जागरूक जनता किसी के छलावे में आने वाली नहीं है, बल्कि इस बार यहाँ की जनता स्वयं अपना शासन लाने जा रही है. इतिहास गवाह है कि अब तक ग्राम पंचायत में आने वाली करोड़ों रुपए की सरकारी राशियों को चुनिंदा रसूखदारों और बिचौलियों ने मिलकर बेरहमी से हड़पा है.
जबकि गांव की बुनियादी सुविधाएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। लोगों ने केवल अपने तिजोरियां भरने के लिए सरपंच के चुनाव लड़े और जीते हैं, जिससे आम ग्रामीण हमेशा ठगा सा रह गया. मातृभूमि के संवर्धन के प्रति कृतसंकल्पित प्रकाश प्रजापति का स्पष्ट मत है कि उनका यह संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और आर्थिक विसंगतियों के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध है जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि पंचायत की कमान हाथ में आते ही पूर्व में आई सरकारी ग्रांट और राशियों के गबन का एक-एक पैसे का पुराना हिसाब भी चुकता किया जाएगा और आगे आने वाले नए फंड के खर्च की पाई-पाई का सार्वजनिक कोरम बीच चौराहे पर जनता के सामने लाइव किया जाएगा.
जनता के बुनियादी हक और अधिकारों की बहाली के लिए पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सार्वजनिक जनसुनवाई आयोजित होगी, जिससे हर गरीब और वंचित की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी। संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में पक्की सड़कों के जाल, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और जलभराव की गंभीर समस्या से मुक्ति हेतु युद्धस्तर पर काम किया जाएगा. स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर उतारते हुए उत्कृष्ट सफाई प्रबंधन और हर घर तक शुद्ध पेयजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उच्च शैक्षणिक संसाधन, सुरक्षित परिवेश और ग्रामीण अंचल के बेसहारा गोवंश के वैज्ञानिक व ठोस संरक्षण हेतु विशेष कार्य योजना को क्रियान्वित किया जाएगा बामन टुकड़ा की जनता जनार्दन से यह भावुक और पुरजोर अपील है कि यह चुनाव मात्र एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भाग्य और भविष्य के नव-निर्माण का अवसर है.
आइए, जाति-पाति और संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर, विकास की इस नई चेतना और महा-परिवर्तन के यज्ञ में अपनी आहुति दें. आपका एक-एक मत बामन टुकड़ा को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

सरकारी राशियों को चुनिंदा रसूखदारों और बिचौलियों ने मिलकर बेरहमी से हड़पा है...!
बामन टुकड़ा. व्यवस्था परिवर्तन और लोक-कल्याण के संकल्प के साथ बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत में चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शी नीतियों को धरातल पर उतारने के ध्येय से कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान जनसेवक प्रकाश प्रजापति ने सरपंच पद हेतु अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है लंबे समय से उपेक्षा का दंश झेल रही बुनियादी जन-समस्याओं के समूल नाश और क्षेत्र को एक स्वावलंबी आदर्श ग्राम पंचायत' का स्वरूप देने के लिए अब हर वर्ग कमर कस चुका है.
इस बार बामन टुकड़ा पंचायत क्षेत्र की जागरूक जनता किसी के छलावे में आने वाली नहीं है, बल्कि इस बार यहाँ की जनता स्वयं अपना शासन लाने जा रही है. इतिहास गवाह है कि अब तक ग्राम पंचायत में आने वाली करोड़ों रुपए की सरकारी राशियों को चुनिंदा रसूखदारों और बिचौलियों ने मिलकर बेरहमी से हड़पा है.
जबकि गांव की बुनियादी सुविधाएं आज भी जस की तस बनी हुई...!

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन : "विरोधियों के होश उड़े"