📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
निवेश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घटा : एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान

📅 25 October 2026, 02:26 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घटा : एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घटा : एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान

नयी दिल्ली. 25 अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत टूट गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत गिर गया।

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 20,78,774.28 करोड़ रुपये घटकर 4,51,83,393.14 करोड़ रुपये रह गया। 16 अक्टूबर को यह 4,72,62,167.42 करोड़ रुपये था।

शीर्ष 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रमुख नुकसान वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10,67,121.12 करोड़ रुपये रह गया। पिछले सप्ताह बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई।

  • बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5,77,146.21 करोड़ रुपये रह गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,065.08 करोड़ रुपये घटकर 16,10,372.11 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4,81,142.58 करोड़ रुपये रह गया।
  • भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11,79,454.70 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मूल्यांकन में 4,338.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,83,384.38 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,881.38 करोड़ रुपये घटकर 4,68,528.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,276.53 करोड़ रुपये घटकर 10,01,594.91 करोड़ रुपये रह गया।
  • दूसरी ओर, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़कर 9,14,652.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलएंडटी का मूल्यांकन 1,788.66 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,513.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारतीय जीवन बीमा निगम और इन्फोसिस का स्थान रहा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें