📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
खेल

FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत

📅 25 October 2026, 02:14 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत

नई दिल्ली. फीफा अंडर-15 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ने अजरबैजान में रविवार को यहां ग्रुप के में अपने दूसरे मैच में कैमरून को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम ने फैरेल न्गोबो के पहले मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई लेकिन कैमरून ने हाफटाइम से ठीक पहले मुहम्मद सोहिल खान के आत्मघाती गोल (20वें मिनट) से बराबरी कर ली।

आर लालरेमरुआत्फेला (27वें मिनट) ने दूसरे हाफ में भारत को फिर से बढ़त दिलाई। भारतीय टीम की जीत में गोलकीपर जेनित निंगथौजम ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पेनल्टी रोकने सहित कई शानदार बचाव करते हुए जीत सुनिश्चित की। ग्रुप के में भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

बारिश के बावजूद भारतीय टीम ने खेल शुरू होते ही अपना प्रभाव छोड़ा। पहले ही मिनट में दीपक सिंह अरंबम के कॉर्नर को बचाने के प्रयास में न्गोबो ने हेडर से गेंद को गोल में डाल दिया। भारत का अगला मुकाबला रविवार को ग्रेनाडा से खेलेगा। इसके बाद वह बहरीन और सेनेगल का सामना करेगा।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें