📅 Saturday, 28 November 2026 | 11:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
खेल

भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास…: भारत ने लगातार तीसरी बार जीती महिला हॉकी एशियन चैंपियंस की ट्रॉफी

📅 28 November 2026, 10:30 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास…: भारत ने लगातार तीसरी बार जीती महिला हॉकी एशियन चैंपियंस की ट्रॉफी
भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास…: भारत ने लगातार तीसरी बार जीती महिला हॉकी एशियन चैंपियंस की ट्रॉफी

भोपाल. आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता (Women Asian Champions Trophy 2026 Hockey) भारत के लिये दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे, जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया. चीन के लिये एकमात्र गोल युजुन चेन ने 25वें मिनट में दागा. दीपिका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये जिनमें से नौ पेनल्टी कॉर्नर पर थे. वह इस साल 25 मैचों में 41 गोल करके सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई. भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर

पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही भारतीय टीम

इस साल जापान में हुए एशियाई खेलों में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही. भारतीय टीम ने साल के पहले हाफ में न्यूजीलैंड में नेशंस कप जीतकर एफआईएच प्रो लीग में वापसी की थी. इसके बाद अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रही, जो 52 साल बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

इससे पहले राउंड रॉबिन लीग में भारत ने चीन को 6-2 से हराया था. भारतीय टीम ने 2023 में रांची में और 2024 में राजगीर में यह खिताब जीता था. इसके साथ ही भारतीय टीम 25 नवंबर को विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई. चीन ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में भारतीय डिफेंस पर दबाव बना दिया. उन्हें दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके. भारत ने इसके बाद जवाबी हमले शुरू किये और 10वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया. लेकिन कप्तान सलीमा टेटे रिबाउंड पर करीब से गोल करने में चूक गई.

चीन को नहीं मिला वापसी का मौका

पांच मिनट बाद चीन को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने अच्छा बचाव किया. चीन को 22वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोलकीपर बिछू देवी खारीबम ने शानदार बचाव किया. चीन ने 25वें मिनट में चेन युजुन के गोल पर खाता खोला. भारत को दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर दीपिका की फ्लिक को चीनी गोलकीपर ने बचाया. भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 38 वें मिनट में मिला और इस बार दीपिका ने बराबरी का गोल दागा. इशिका ने 42 वें मिनट में भारत को बढत दिलाई, जब नेहा गोयल और नवनीत कौर के मूव को उन्होंने फिनिशिंग तक पहुंचाया.

एक मिनट बाद दीपिका ने चीनी गोलकीपर के बायें ओर से पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला. भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जो वैरिएशन के चक्कर में बेकार गया. इसके बाद 53वें मिनट में मिले कॉर्नर पर दीपिका की फ्लिक बाहर की ओर चली गई. आखिरी मिनटों में चीन की वापसी का कोई मौका नहीं था.

सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस बनने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है. सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास… ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है. शाबाश टीम इंडिया!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल