📅 Friday, 27 November 2026 | 09:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -599.04 (-0.71%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -212.00 (-0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,360 • 🥈 चांदी (1kg): ₹160,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

विद्यादान महादान: व्यास परिवार ने स्व. मोनिका (तुलसा) व्यास की स्मृति में समाजहित में किया समर्पण

📅 27 November 2026, 08:29 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विद्यादान महादान: व्यास परिवार ने स्व. मोनिका (तुलसा) व्यास की स्मृति में समाजहित में किया समर्पण
विद्यादान महादान: व्यास परिवार ने स्व. मोनिका (तुलसा) व्यास की स्मृति में समाजहित में किया समर्पण

यह एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है. स्व. श्रीमती मोनिका (तुलसा) व्यास की पावन स्मृति में व्यास परिवार द्वारा दिया गया यह सहयोग समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है.

Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. विद्यादान को महादान मानने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम. खाँखला के वरिष्ठ एवं श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति (रजि.) के स्तंभ श्री उदयलाल जी व्यास व श्री शिवलाल जी व्यास की पुत्रवधू तथा श्री सचिन व्यास की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती मोनिका (तुलसा) व्यास की पुण्य स्मृति में परिवार द्वारा समाजहित में विशेष सहयोग प्रदान किया गया.
इस पुनीत अवसर पर व्यास परिवार की ओर से समाज के शिक्षा कोष में ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) की सहयोग राशि भेंट की गई. इसके साथ ही, रेवेन्यू नगर स्थित समाज के कम्युनिटी हॉल के उपयोगार्थ 4 रसोई टेबल भी सप्रेम समर्पित किए गए.
गरिमामय उपस्थिति : इस अवसर पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के कोषमंत्री श्री ओम दवे, शिक्षामंत्री श्री सुरेश दवे, भवनमंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, भंडार मंत्री श्री राजू  पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य श्री रमेश  दवे, श्री कैलाश उपाध्याय, श्री मुकेश बागोरा, पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम दवे उपस्थित रहे. साथ ही श्री धन्नालाल व्यास, पत्रकार श्री सुनील जोशी, श्री तुलसीराम पालीवाल, श्री कन्हैयालाल पालीवाल, श्री मनोहर पालीवाल, श्री उदयशंकर व्यास, श्री प्रेमनारायण जोशी, श्री अनिल बागोरा (पालीवाल वाणी), श्री प्रेम बागोरा, श्री राजेश पुरोहित सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर व्यास परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना की और स्व. श्रीमती मोनिका जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

अन्नदानम्, परम्, दानम्, विद्यादानम्, अतः, परम्...!

अन्नेन, क्षणिका, तृप्तिः, यावत्, जीवम्, च, विद्यया...!!

अर्थ :

• अन्नदानं परं दानं: भोजन का दान एक महान और श्रेष्ठ दान है.

• विद्यादानमतः परम्: विद्या का दान इससे भी बढ़कर और श्रेष्ठ है.

• अन्नेन क्षणिका तृप्तिः: अन्न मिलने से भूख शांत होती है और कुछ समय के लिए ही संतोष मिलता है.

• यावज्जीवं च विद्यया: वहीं विद्या प्राप्त करने से व्यक्ति को जीवन भर संतोष और आत्मनिर्भरता मिलती है.


📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल