📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,165.47 ▲ +286.07 (+0.35%) • निफ्टी 50: 25,307.30 ▲ +52.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
खेल

सबालेंका को हराकर मीरा एंड्रीवा डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में

📅 12 November 2026, 10:31 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सबालेंका को हराकर मीरा एंड्रीवा डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में
सबालेंका को हराकर मीरा एंड्रीवा डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में

इंडियन वेल्स. 12 नवंबर (एपी) मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

तीसरी वरीयता प्राप्त एंड्रीवा ने सबालेंका को 6-4, 6-0 से हराया। वह पहले सेट में सबालेंका से 1-4 से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 23 में से 20 अंक जीतकर 62 मिनट में जीत हासिल की और इस तरह से ग्रुप दो में शीर्ष स्थान हासिल किया।

एंड्रीवा ने राउंड रोबिन आधार पर होने वाले ग्रुप मैचों में अपने दोनों मैच जीते हैं। इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी खिलाड़ी का निर्धारण सबालेंका और एलिना स्वितोलिना के बीच होने वाले मैच से होगा।

सबालेंका ने अपने पहले मैच में कैरोलिना मुचोवा को सीधे सेटों में हराया था। शीर्ष आठ महिला खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही इस प्रतियोगिता में स्वितोलिना को अपने पहले मैच में एंड्रीवा से 6-4, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद मुचोवा को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर शानदार वापसी की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें