📅 Monday, 12 October 2026 | 01:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
खेल

IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट

📅 11 October 2026, 11:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट

इंदौर. भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 37 रन बनाए।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। शिमरोन हेटमायर ने 43 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नमन धीर को 2 विकेट मिले। भारत ने इंदौर में तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 4 ओवरों में 44 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने शाइ होप को दूसरे ही ओवर में बोल्ड कर अच्छी शुरुआत की थी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया और इसके साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 209 रन बना सकी।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया और दोनों के बीच मात्र 40 गेंदों पर 108 रनों की शानदार साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने भी 18 गेंदों पर 37 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने 28, नितीश कुमार रेड्डी ने 21 और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। हालांकि मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए, अंत में पूरी भारतीय टीम 20 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रॉस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि गुडाकेश मोती और कीमो पॉल को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शाई होप इस मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिमरन हेटमायर और कामिल पूरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए और अंत में 26 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पूरन ने 27 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। क्विंटन सैम्पसन ने 15 बॉल पर 21 रन बनाए। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें