📅 Friday, 13 November 2026 | 11:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,650.54 ▼ -260.47 (-0.32%) • निफ्टी 50: 25,165.10 ▼ -134.25 (-0.53%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
निवेश

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी : हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट

📅 12 November 2026, 10:33 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी : हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी : हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट

मुंबई. 12 नवंबर (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.44 अंक चढ़कर 82,013.58 अंक पर और एनएसई निफ्टी 55.65 अंक की बढ़त के साथ 25,316.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट में 1.60 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 1.31 प्रतिशत और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.49 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.12 प्रतिशत फिसलकर 91.75 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 12,563.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।सेंसेक्स बुधवार को 772.75 अंक और निफ्टी 210.40 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें