📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,165.47 ▲ +286.07 (+0.35%) • निफ्टी 50: 25,307.30 ▲ +52.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
निवेश

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 93.77 प्रति डॉलर पर

📅 12 November 2026, 10:35 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 93.77 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 93.77 प्रति डॉलर पर

मुंबई. 12 नवंबर (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 93.77 प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिकी डॉलर में मजबूती से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में महंगाई तथा रोजगार के नवीनतम आंकड़ों से अमेरिकी कोष बॉन्ड पर प्रतिफल और डॉलर मजबूत हुए हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी का प्रवाह रुपये को समर्थन दे सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया करीब 93.73 प्रति डॉलर पर खुला। फिर टूटकर 93.77 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को छह पैसे मजबूत होकर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.03 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.44 अंक चढ़कर 82,013.58 अंक पर और निफ्टी 55.65 अंक की बढ़त के साथ 25,316.55 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.74 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 12,563.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

भाषा निहारिका

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें