📅 Thursday, 12 November 2026 | 11:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,165.47 ▲ +286.07 (+0.35%) • निफ्टी 50: 25,307.30 ▲ +52.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

केरलम में फर्जी विदेशी मुद्रा कारोबार के झांसे में आकर एनआरआई ने 2.11 करोड़ रुपये गंवाए

📅 12 November 2026, 10:29 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केरलम में फर्जी विदेशी मुद्रा कारोबार के झांसे में आकर एनआरआई ने 2.11 करोड़ रुपये गंवाए
केरलम में फर्जी विदेशी मुद्रा कारोबार के झांसे में आकर एनआरआई ने 2.11 करोड़ रुपये गंवाए

कोच्चि. 12 नवंबर (भाषा) केरलम के कुन्नाथुनाडु के रहने वाले एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) को फर्जी ऑनलाइन विदेशी मुद्रा कारोबार मंच के जरिये निवेश का लालच देकर कथित तौर पर दो करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एर्नाकुलम ग्रामीण साइबर अपराध पुलिस ने बुधवार को एनआरआई के एक मित्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। 41 वर्षीय पीड़ित एनआरआई है और फिलहाल अमेरिका में रह रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को इंटरनेट पर ‘हैंडटेक मार्केट्स’ नाम की वेबसाइट का एक लिंक मिला था, जिसके बाद उसे टेलीग्राम समूह में जोड़ दिया गया। आरोपियों ने बाद में उसे ‘हैंडटेक मार्केट्स ग्लोबल लिमिटेड’ का लिंक भेजा, जो उसे विदेशी मुद्रा कारोबार की एक फर्जी वेबसाइट पर ले गया।

पुलिस ने बताया कि ठगों ने टेलीग्राम के जरिये पीड़ित को निवेश करने का तरीका बताया और उन्हें दिए गए लॉगिन विवरण का इस्तेमाल कर वेबसाइट पर लॉगिन करने को कहा।

इसके बाद पीड़ित ने अक्टूबर 2025 से कई बार अपने बैंक खातों से आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग खातों में रकम हस्तांतरित की। इस तरह फर्जी कारोबार मंच पर कथित तौर पर कुल दो करोड़ 11 लाख 35 हजार 77 रुपये निवेश किए गए।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तब ठगी का पता चला। हालांकि, उसे न तो मूल रकम लौटाई गई और न ही वादे के मुताबिक कोई मुनाफा दिया गया।

भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। हालांकि, जिन बैंक खातों में रकम हस्तांतरित की गई है, उनका पता लगाया जा रहा है और उन्हें जल्द से जल्द ‘फ्रीज’ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें