बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड पॉलिमर्स का शेयर 65 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध
नयी दिल्ली. तीन नवंबर (भाषा) बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड का शेयर अपने 150 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 65 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 244.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 62.73 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 65.33 प्रतिशत चढ़कर 248 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,696.57 करोड़ रुपये रहा। बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 241.22 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी के 255 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 142 से 150 रुपये प्रति शेयर था। बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड दूरसंचार, बिजली, रेलवे, जलापूर्ति तथा तेल एवं गैस वितरण जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विशेष जरूरतों के लिए तैयार पॉलिमर कंपाउंड बनाती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रीमियम और एसआईपी तो भर रहे हैं, लेकिन क्यों? कहीं आपकी जिंदगी आपको कोल्हू का बैल तो नहीं बना रही? : भरतकुमार सोलंकी
पांच आईपीओ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच अभिदान के लिए खुलेंगे : 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी