श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए
📅 12 November 2026, 07:57 PM
•
✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal
•
⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. पालीवाल समाज में पहली बार श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ की अनूठी मनुहार और भक्ति का एक अत्यंत पावन संगम देखने को मिलेगा. कल शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल समाज धर्मशाला (इंदौर) में पहली बार ओरिजिनल (ताजे व प्राकृतिक) फूलों का भव्य बंगला सजाया जाएगा. इसके साथ ही मेवाड़ के आराध्य देव श्री चारभुजानाथ जी (गढ़बोर) से लाए गए पवित्र एवं विशेष आटे से निर्मित मालपुआ प्रसादी और अन्नकूट महाप्रसादी का दिव्य आयोजन होगा. कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार रतन सिंह चदाना अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भजन संध्या में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
इंदौर स्थित श्री चारभुजानाथ जी के मंदिर में पहली बार प्राकृतिक (ओरिजिनल) फूलों से भव्य फूल बंगला सजाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से आरंभ हो गई हैं. इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पालीवाल समाज इंदौर के आयोजक और उनकी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है. इस विशेष अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है और प्रभु का दरबार 56 भोग से सजाया जाएगा.
3,000 से अधिक भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है. इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि प्रसादी की परोसगारी वेटरों द्वारा नहीं, बल्कि स्वयं प्रभु भक्तों के हाथों से की जाएगी. व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अन्नकूट महाप्रसादी में कार्ड सिस्टम लागू किया गया है. अतः सभी भक्तों से निवेदन है कि प्रसादी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
शाही एवं पारंपरिक स्वागत : इस भव्य उत्सव में पधारने वाले अतिथियों और भक्तों का ऊंट के माध्यम से विशेष पारंपरिक स्वागत किया जाएगा, जो राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश करेगा.
आयोजन की मुख्य विशेषताएं :
समस्त धर्मप्रेमी पालीवाल समाज बंधुओं से इस पावन अवसर पर पधारकर ठाकुर जी के दिव्य दर्शन और अन्नकूट महाप्रसादी (कार्ड सिस्टम लागू) का धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है.
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण :
● अन्नकूट महाप्रसादी : 3,000 से अधिक भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है. इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि प्रसादी की परोसगारी वेटरों द्वारा नहीं, बल्कि स्वयं प्रभु भक्तों के हाथों से की जाएगी.
● भजन संध्या : कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार रतन सिंह चदाना अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भजन संध्या में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
● विशिष्ट अतिथियों का आगमन : इस भव्य उत्सव में शहर के माननीय मंत्रियों से लेकर समस्त जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. साथ ही, राजस्थान से भी बड़ी संख्या में अतिथि इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं.
● सम्मान समारोह : आयोजन के दौरान पैदल यात्री संघ के वरिष्ठ सेवकों का विशेष स्वागत और सम्मान किया जाएगा.
व्यवस्थाओं को लेकर बैठक : आयोजन को सफल बनाने के लिए कल समाज के समस्त युवाओं और वरिष्ठ मार्गदर्शकों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गई.
विशेष नोट : व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अन्नकूट महाप्रसादी में कार्ड सिस्टम लागू किया गया है. अतः सभी भक्तों से निवेदन है कि प्रसादी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है.
"आयोजन आपका अपना है, इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी भी आपकी अपनी है..."
-
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए.
-
"पालीवाल समाज में पहली बार श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ की अनूठी मनुहार और भक्ति का एक अत्यंत पावन संगम देखने को मिलेगा"


- बता दें: पालीवाल वाणी मीडिया टीम के साथी श्री कैलाश दवे, श्री पुलकित पुरोहित एवं श्री शुभम व्यास के निरंतर सहयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से आप सभी तक खबरें निःशुल्क और लगातार पहुँच रही हैं. एक मजबूत और सक्रिय मीडिया टीम ही समाज और पाठकों तक सही समय पर सटीक जानकारी पहुँचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम होता है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल