📅 Saturday, 28 November 2026 | 11:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.33 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी

📅 28 November 2026, 11:35 AM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी
भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित : भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना, उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी

इन्दौर जिले की राजस्व सीमा में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से किया गया प्रतिबंधित

भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान खरीदने पर लगाया गया प्रतिबंध

भिक्षावृत्ति की सूचना देने वाले व्यक्तियों को मिलेगी एक हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. 

इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं इस सामाजिक बुराई का निवारण अत्यन्त आवश्यक होने से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं इस सामाजिक बुराई के निवारण के लिये प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश से यह अभियान और प्रभावी बनेगा।   

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले की राजस्व सीमा अन्तर्गत किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान को खरीदना प्रतिबंधित किया गया है। जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई चीज प्रदान करता है या देता है या इनसे कोई सामान खरीदता है तो उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

यदि कहीं कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता पाया जाता है, तो उसकी सूचना कोई भी व्यक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा के मोबाईल नंबर 9691494951 पर दे सकता है। यदि सत्यापन के दौरान सूचना सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को एक हजार रूपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है तथा इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकेगी। यह आदेश 23 जनवरी 2027 तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिये प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिले में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के दल गठित किये गये है, जो लगातार भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

साभार: फोटो सोशल मीडिया 

!!...जितना ज़्यादा दूर से...देखोगे, लोग उतने ज़्यादा अच्छे...लगेंगे..!! 

???? वेब पोर्टल : Paliwalwani.com 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल