ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन : "विरोधियों के होश उड़े"
नए चेहरे को मौका देने और पंचायत की कमान युवा हाथों में सौंपने को लेकर उत्सुकता
बामन टुकड़ा.
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। इस बार चुनाव में पारंपरिक समीकरणों से हटकर 'बलाव युवा नेतृत्व और 'विकास मुख्य केंद्र बिंदु बने हुए हैं। ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा आम है कि इस बार पंचायत की कमान किसी नए और ऊर्जावान चेहरे के हाथों में सौंपी जाए।
"मेरे विरोधियों कान खोलकर सुन लो, हरा नहीं पाओगे तुम हमें,
अपनी साजिशें बंद करो और कोई दूसरा खेल चुन लो।"
गौसेवा और जनसंपर्क अभियान जोरों पर सरपंच पद के युवा और लोकप्रिय उम्मीदवार प्रकाश बालकिशन प्रजापती लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू हो रहे हैं। उनके चुनावी अभियान में 'गौसेवा' और 'एक वोट गौमाता के नाम' का नारा विशेष रूप से छाया हुआ है
उनके समर्थकों का दावा है कि गौभक्त प्रकाश प्रजापती को क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। दूसरों के रिमोट कंट्रोल से चलने वालों से सावधान चुनावी बैठकों और चर्चाओं के दौरान समर्थकों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि जनता अब पूरी तरह समझदार और जागरूक हो चुकी है। मतदाता किसी के बहकावे में आने या दूसरों के इशारों पर चलने वाले चेहरों के बजाय अपने विवेक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ग्रामीण इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए एक स्वतंत्र, जुझारू और जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है, मतदाता तय करेंगे बामन टुकड़ा का भविष्य लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। बामन टुकड़ा के मतदाता इस बार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, पारदर्शिता और विकासोन्मुखी सोच को ध्यान में रखकर अपना मतदान करने का मन बना चुके हैं। बहरहाल, चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बन रहा माहौल और जनता का यह रुझान चुनाव को बेहद दिलचस्प बना रहा है। अब देखना यह होगा कि मतदान के दिन जनता किस उम्मीदवार के सिर पर जीत का सेहरा बांधती है.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रकाश प्रजापती के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन : "विरोधियों के होश उड़े"
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे
मुंबई की चकाचौंध छोड़ मातृभूमि की पुकार पर लौटे प्रकाश प्रजापती : राजसमंद के नक्शे पर बामन टुकड़ा को चमकाने का लिया संकल्प