📅 Tuesday, 24 November 2026 | 01:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी शालिग्राम जी विवाह महोत्सव में द्वारकाधीश की नगरी में श्री लक्ष्मीनारायण भगवान एवं श्री चारभुजा नाथ के जयकारे की गूंज

📅 24 November 2026, 01:00 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 14 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी शालिग्राम जी विवाह महोत्सव में द्वारकाधीश की नगरी में श्री लक्ष्मीनारायण भगवान एवं श्री चारभुजा नाथ के जयकारे की गूंज
पालीवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी शालिग्राम जी विवाह महोत्सव में द्वारकाधीश की नगरी में श्री लक्ष्मीनारायण भगवान एवं श्री चारभुजा नाथ के जयकारे की गूंज

गिरीश पालीवाल - राजसमंद

आगामी वर्ष 2027 में देवोत्थान एकादशी पर सामूहिक विवाह आयोजन का संकल्प

राजसमंद.

प्रभु श्री द्वारकाधीश जी की पुण्य नगरी कांकरोली में पालीवाल ब्राह्मण महासभा द्वारा ठाकुर जी पधरावणी तुलसी शालिग्रामजी विवाह सामूहिक जनेऊ संस्कार एवं सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन हुआ जिसमें दो दिवस में 20000 से अधिक पालीवाल मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज जनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम मीडिया संयोजक गिरीश पालीवाल अंश ने बताया कि महासभा द्वारा दो दिवसीय विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें 20 नवंबर 2026 को प्रातः काल में 61 बटुकों को  यज्ञोपवीत संस्कार करवाया जिसमें सभी बटुकों के लिए अलग-अलग 24 यज्ञवेदी बनाई गई तथा गायत्री शक्तिपीठ के विद्वान गुरुजनो द्वारा विधि विधान द्वारा यज्ञोपवीत धारण करवाई गई। दोपहर काल में सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले वर वधु पक्ष द्वारा हल्दी, मेहंदी, गणपति एवं अनेक मांगलिक कार्य किए। 

20 नवंबर 2026 को लक्ष्मी नारायण भगवान बड़ा भानुजा एवं श्री चारभुजा नाथ खमनोर के ठाकुर जी राजसी ठाठ बाट से द्वारकेश चौराया पर पधारे जहां पर हजारों समाज के समाजजन पहले से ही उनके स्वागत में प्रतीक्षा कर रहे थे। 

शाही लवाजमे  के साथ निकली ठाकुर जी की बारात

भगवान लक्ष्मी नारायण जी एवं श्री चारभुजा नाथ जी अपने-अपने फूलों के रथ से फूल माला से सजी चांदी की पालकियों में विराजित होकर पदयात्रा हेतु द्वारकेश चौराहे पर उतारे हजारों की संख्या में उपस्थित समाज जनों ने द्वारकाधीश जी की नगरी में लक्ष्मी नारायण भगवान एवं चारभुजा नाथ  भगवान के गगनचुंबी जयकारो से माहौल को भक्ति मय बना दिया।

दोनों ही ठाकुर जी की अलौकिक छवि देखकर लोग भाव विभोर हो गए

इस दौरान कैलाश जोशी केलवा पूर्व सभापति दिनेश पालीवाल मंडा, सुरेश पालीवाल जावद, एडवोकेट भरत पालीवाल मंडा वित्त मंत्री ओम पुरोहित, भगवतीलाल पालीवाल धर्मेटा, योगेश पुरोहित पीपरडा, भानु पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा में आगे भगवा ध्वज से सजी गाड़ियां, श्वेत अश्व, बैंड बाजा एवं डीजे के के साथ नाचते गाते हजारों श्रद्धालुओ के साथ ठाठ-बाठ से शोभायात्रा द्वारकेश चौराहा से जेके मोड, कांकरोली बस स्टैंड, जल चक्की से 100 फीट रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल गजानन वाटिका पहुंची जहां पर एक बार फिर से भाव स्वागत हुआ.

ठाकुर जी के अलौकिक दर्शन लाभ,आशीर्वाद समारोह एवं सम्मान समारोह

समारोह स्थल पंडाल ठाकुर जी के लिए अलग से टेंट एवं लाइटिंग से छोटे-छोटे मंदिरों का निर्माण किया, जो लाइटिंग से जगमगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले वर वधुओं के लिए एक बड़ा सा स्टेज बनाया गया. जिस पर आठ जोड़ो के लिए बैठक व्यवस्था थी. उपस्थित समाज जिन्होंने ठाकुर जी की आलोक की छवि के दर्शन लाभ के साथ नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया.

विवाह हेतु 11 यज्ञकुंड बनाए गए, जिसमें दो यज्ञ कुंड पर तुलसी शालिगराम विवाह हेतु श्री लक्ष्मी नारायण भगवान एवं चारभुजा नाथ जी विद्यमान रहे वहीं दूसरी तरफ आठ अग्निकुंड अलग से बनाए गए. जिसमें वर वधुओं ने अपने संस्कृति सभ्यता एवं पूर्ण विधि विधान द्वारा नवदनपत्ति जीवन के संकल्प के साथ-साथ तेरे लिए.

आशीर्वाद समारोह में उपस्थित समाज जनों ने नवधा प्रत्यय जीवन में प्रवेश कर रहे वर वधुओं को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किये। इसे पूर्व संध्या काल में ठाकुर जी की महाआरती हुई तथा तथा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. केशुलाल पालीवाल महामंत्री भंवरलाल पालीवाल, संस्थापक संयोजक घनश्याम पालीवाल, भामाशाह चंद्रशेखर पुरोहित, सभापति अनिता पालीवाल, 44 श्रेणी अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित. 24 श्रेणी मंत्री भगवतीलाल धर्मेटा. बड़ा पालीवाल समाज मंत्री भरत पालीवाल. मेनारिया समाज पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया. 16 खेड़ा संरक्षक ईश्वर लाल जोशी मोगाना. गोटू सेट महासभा. संरक्षक श्यामलाल जोशी दड़वल के सानिध्य में दोनों ठाकुर जी के समक्ष मंच पर हाल ही संपन्न नगर निकाय पंचायत राज संस्थाएं आम चुनाव में नव निर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले जिन जिन महानुभावों ने तन मन धन से सहयोग किया उन सभी को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्रों से सम्मानित किया.

ब्राह्मण महासभा का प्रथम प्रयास : पालीवाल ब्राह्मण महासभा के संरक्षक श्रीमान घनश्याम जी पालीवाल ने बताया कि समाज महासभा द्वारा सामूहिक विवाह को लेकर हमारा यह प्रथम प्रयास था। महासभा द्वारा यह समारोह हर साल करने का संकल्प लिया है आने वाले सालों में समाज में नई चेतना का संचार होगा तथा मेवाड़ ही नहीं अपितु पूरे भरत वर्ष के कोने कोने से पालीवाल मेनारिया नागदा समाज जन इसमें भाग लें ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।

  • सामूहिक विवाह का उद्देश्य ब्राह्मण महासभा राजसमंद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल पालीवाल मोरवड़ एवं मंत्री राजेश पालीवाल ने कहा की सामूहिक विवाह करने के पीछे हमारा उद्देश्य खर्चीली शादियों पर रोक भारतीय संस्कृति सभ्यता का संरक्षण एवं पाश्चात्य संस्कृति का त्याग।  वर्तमान में लोग पश्चात संस्कृति को अपनाते हुए खर्चीली शादियों के बोझ तले कर्जदार हो जाते हैं जो जीवन भर चुके रहते हैं जिसका खामियाजा पूरा परिवार उठाता है। साथी हमारे धर्म संस्कृति एवं सभ्यता भी विलुप्त होती जा रही हैं जिसको बचाना हमारा परम कर्तव्य है। एवं समाज में आर्थिक असमानता किसी परिवार में मांगलिक आयोजन बाधक नहीं रहे और हर छोटा बड़ा परिवार जिनके परिवार में कोई शादी प्रस्तावित हो तो उसका आनंद मय आयोजन सामूहिक विवाह में हो।
  • गणमान्य उपस्थित रहे : इस महोत्सव में राजसमंद मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा, उपाध्यक्ष महेश पिपरडा, गोपाल केलवा जिला सचिव संजय, केलवा नरोत्तम डिप्टी कार्यालय मंत्री देवीलाल पालीवाल मंडा, कोषाध्यक्ष दुर्गाशंकर पुरोहित, कुंठवा, उदयपुर मंडल टीम, 44 श्रेणी कार्यकारिणी अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित, महामंत्री सेवाराम बागोरा, कोषाध्यक्ष उमेश जोशी, चोखला अध्यक्ष भवानी शंकर पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, जगदीश पालीवाल, उमाशंकर पालीवाल, पूर्णशंकर जोशी 24 श्रेणी मंत्री भगवतीलाल धर्मेटा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत ओडन, सत्यनारायण केशुली, सुरेश दवे भैंसाकमेड, जानकिलाल व्यास मुंडोल, विप्र फाउंडेशन से नरेंद्र पालीवाल उदयपुर मेनारिया समाज उदयपुर अध्यक्ष, 24 श्रेणी उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल रिछेड, 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष राकेश पालीवाल, अहमदाबाद पूर्व अध्यक्ष देवीलाल जोशी, युवा ब्रह्म शक्ति अध्यक्ष योगेश पुरोहित, भवानी जोशी, सुरेश पालीवाल, गिरिराज जोशी, गिरिराज व्यास, 24 श्रेणी युवा संयोजक गिरीश पालीवाल, धोइंदा मनोज भगवानदा, हर्ष उनवास, मनीष नाथद्वारा, जगदीश पालीवाल धर्मेटा, डॉ. मुकेश मेनारिया डॉ, रामकन्या मेनारिया, डॉ. गौतम पालीवाल इत्यादि गणमान्य भी उपस्थित रहे. 
  • संत सानिध्य : कार्यक्रम में सूरजकुंड धाम गुरुदेव श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी एवं सुश्री अर्पणा मेनारिया शामगढ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम परिवार वारानसी पीठाधीश्वर मीरा पीठ मंदिर गंधैर प्रतापगढ़ का भी सानिध्य ओर वर वधु एवं हजारों समाज बंधुओं को आशीर्वाद प्राप्त हुआ. पालीवाल मेनारिया नागदा समाज की संयुक्त बैठक में लिया वर्ष 2027 में पुनः देवोत्थान एकादशी पर सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजन का संकल्प।

    सभी मांगलिक कार्यक्रम पश्चात परंपरा अनुसार जाजम बैठक का आयोजन 44 श्रेणी अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित बड़ा भानुजा की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित 150 से अधिक गांव के प्रतिनिधियों को समाज कोतवाल देवीलाल पालीवाल पिपलांत्री ओर ओमप्रकाश दवी बड़ा भानुजा द्वारा महासभा की ओर से केसर जनेऊ वितरण की गई।

    तत्पश्चात अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित ने सभी सम्बद्ध श्रेणी की जाजम से सामूहिक विवाह को आयोजन नहीं परंपरा में बदलने ओर जिनके भी देवोत्थान एकादशी के लग्न हो उन्हें सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह हेतु प्रेरित कर अनिवार्य करने का आव्हान किया।

    भगवती लाल धर्मेटा ओर एडवोकेट प्रदीप पालीवाल बड़ा भानुजा द्वारा सामूहिक विवाह की उपादेयता ओर भावी पीढ़ी को होने वाले प्रभाव ओर लाभ तथा सामाजिक एकता मजबूती पर विचार व्यक्त किए।

    अंत में राजसमंद अध्यक्ष चंद्र शेखर बागोरा ने आभार व्यक्त किया ओर 2027 को सामूहिक विवाह सम्मेलन में पुनः मिलने का आव्हान किया। समझ में विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे आवास व्यवस्था निमंत्रण व्यवस्था भोजन व्यवस्था में छगनलाल पिपलात्री हितेश पालीवाल राजेश पालीवाल युवा उपाध्यक्ष गोविंद सत्यनारायण पालीवाल राजेश जोशी लक्ष्मी लाल पालीवाल संजय पालीवाल केलवा छगनलाल मोरवाड़ नवीन मोरवड़ ब्रज सुंदर डिप्टी निर्मल, उमेश  धोइंदा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ने सहयोग किया

    विवाह में वर वधु को मदनलाल पालीवाल मिराज ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कन्यादान में उपहार स्वरूप अलमारी सोफा सेट पलंग वाशिंग मशीन एलइडी टीवी, मिक्सर ड्रेसिंग प्रेस गैस चुला स्टील बर्तन आदि भेंट किए गए। कार्यक्रम को लेकर पूरे ब्राह्मण समाज मैं उत्साह का माहौल देखने को मिला सभी समाज जनों ने तन मन धन से यथासंभव सहयोग किया

    1. सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें. सभी समाचारों का प्रकाशन ऑनलाइन निःशुल्क किया जाता है.
    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल