📅 Saturday, 21 November 2026 | 02:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

श्रीमती पारस पालीवाल ने पंचायत समिति का चुनाव जीता, भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

📅 20 November 2026, 01:14 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीमती पारस पालीवाल ने पंचायत समिति का चुनाव जीता, भाजपा नेताओं में खुशी की लहर
श्रीमती पारस पालीवाल ने पंचायत समिति का चुनाव जीता, भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

राजसमंद. पंचायत समिति राजसमंद के वार्ड नंबर 23 से पालीवाल ब्राह्मण समाज (44 श्रेणी) की मातृशक्ति श्रीमती पारस पालीवाल (धर्मपत्नी श्री रमेश पालीवाल) ने 99 वोटों से चुनाव जीत लिया है. इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं, पालीवाल समाज की बेटी ने यह दिखा दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो कठिन डगर को भी आसान बनाया जा सकता है.

इस जीत पर श्रीमती पारस रमेश पालीवाल ने कहा, "आप सबके सहयोग और भाजपा की नीतियों व सुशासन पर मुहर लगाकर जनता ने साबित कर दिया है कि कार्यकर्ताओं की बात रखने वाला ही सच्चा जनसेवक हो सकता है. मैं आप सभी की आभारी हूँ कि आपके जोश और कठिन मेहनत रंग लाई। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी और जनता के सभी कार्य करने के लिए मैं दिन-रात उनके साथ खड़ी रहूँगी."

श्रीमती पारस रमेश पालीवाल (ग्राम धांयला-केलवा) की इस जीत पर सर्वश्री नंदकिशोर पुरोहित, रोहित पालीवाल, पुरुषोत्तम पालीवाल, भरत पालीवाल, रमेश पालीवाल और रौनक पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के समाजसेवी श्री भरत पालीवाल ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.

पारिवारिक पृष्ठभूमि : उल्लेखनीय है कि श्रीमती पारस पालीवाल रेलमगरा के पूर्व उपप्रधान श्री लक्ष्मीलाल जी पालीवाल (ग्राम पीपली अहिरान) की पौत्री हैं.

• विजेता : श्रीमती पारस रमेश पालीवाल (निवासी: ग्राम धांयला-केलवा), पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी).

• पद और क्षेत्र : पंचायत समिति राजसमंद, वार्ड नंबर 23.

• जीत का अंतर : 99 वोटों से जीत दर्ज की (भाजपा समर्थित प्रत्याशी).

• पारिवारिक पृष्ठभूमि : वे रेलमगरा के पूर्व उपप्रधान लक्ष्मी लाल जी पालीवाल (ग्राम पीपली अहिरान) की पौत्री हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल