📅 Wednesday, 14 October 2026 | 11:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे
छत्तीस कौम के सहयोग से सरपंच चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश प्रजापती : सर्व समाज के विकास का संकल्प : जन समर्थन में सबसे आगे

बामन टुकड़ा. मुंबई में समाजसेवा,पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले प्रकाश भाई प्रजापति इस बार अपने पैतृक गांव बामन टुकड़ा में सरपंच पद के चुनाव मैदान में उतर गए हैं। 

छत्तीस कौम के सहयोग और सर्व समाज को साथ लेकर चलने की भावना के साथ वे गांव के विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रकाश भाई का जीवन संघर्ष,मेहनत और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाने के बावजूद उनका अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव बना रहा। पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से वे लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं।

सर्व समाज के विकास पर रहेगा जोर

प्रकाश भाई की विकास संबंधी सोच में गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना, पेयजल समस्या का समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देना शामिल है। इसके साथ ही युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सुनने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास करना भी उनके विजन का हिस्सा है।

उनकी सोच है कि ग्राम पंचायत का विकास किसी एक समाज तक सीमित नहीं होना चाहिए। गांव के प्रत्येक परिवार, हर वर्ग और सभी समाजों को समान महत्व देते हुए विकास कार्य किए जाने चाहिए। आपसी भाईचारा, पारदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से गांव को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

अनुभव को गांव के विकास में लगाने की पहल

मुंबई में सामाजिक संगठनों और पत्रकारिता से जुड़े रहने के दौरान प्रकाश भाई ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया है। अब वे अपने अनुभवों का उपयोग बामन टुकड़ा के विकास के लिए करना चाहते हैं। गांव की समस्याओं को संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी उनकी कार्ययोजना का हिस्सा है।

छत्तीस कौम के सहयोग और सर्व समाज की भागीदारी के साथ प्रकाश भाई प्रजापत सरपंच पद के चुनाव में उतरे हैं। गांव के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी उम्मीदवारी चर्चा में है। अब ग्राम पंचायत के मतदाताओं का निर्णय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें