📅 Sunday, 29 November 2026 | 12:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
इंदौर

300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती का रास्ता खुलेगा : इंदौर में 300 नए बोरिंग, 100 नलकूप और 33 पानी के टैंकर खरीदेगा नगर निगम : 8 दिसंबर को परिषद का सम्मेलन

📅 29 November 2026, 12:43 AM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती का रास्ता खुलेगा : इंदौर में 300 नए बोरिंग, 100 नलकूप और 33 पानी के टैंकर खरीदेगा नगर निगम : 8 दिसंबर को परिषद का सम्मेलन
300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती का रास्ता खुलेगा : इंदौर में 300 नए बोरिंग, 100 नलकूप और 33 पानी के टैंकर खरीदेगा नगर निगम : 8 दिसंबर को परिषद का सम्मेलन

8 दिसंबर 2026 को नगर निगम परिषद का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय 

इंदौर. इंदौर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम 300 नए बोरिंग कराएगा। इसके अलावा मोटर सहित 100 नलकूप स्थापित किए जाएंगे और 33 नए पानी के टैंकर खरीदे जाएंगे। शहर में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम में अलग विभाग गठित करने का भी निर्णय लिया गया है। शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में आगामी 8 दिसंबर 2026 को नगर निगम परिषद का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पेयजल आपूर्ति, ट्रीटेड वॉटर की घरों तक उपलब्धता, ऑन डिमांड कचरा संग्रहण, ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट, फुट ओवरब्रिज निर्माण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।

इंदौर 311 एप से घर बैठे मंगा सकेंगे ट्रीटेड वॉटर

नगर निगम अब उपचारित जल (ट्रीटेड वॉटर) की आपूर्ति को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने जा रहा है। इसके लिए इंदौर 311 एप पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिक अपनी जरूरत के अनुसार एप के माध्यम से आवेदन कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए घर पर ट्रीटेड वॉटर मंगवा सकेंगे। शहर में शुल्क आधारित ऑन डिमांड कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू करने के लिए एजेंसी निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

सोलर एनर्जी के लिए नगर निगम में बनेगा अलग विभाग

इंदौर में सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम में पृथक रिन्यूएबल एवं सोलर एनर्जी विभाग गठित किया जाएगा। इसका उद्देश्य वैकल्पिक और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना है। अलग विभाग बनने से इस क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी को संस्थागत स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती का रास्ता खुलेगा

नगर निगम में दिव्यांगजनों की नियुक्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। शासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। निगम के अनुसार, इस प्रक्रिया से पूर्व में नियमानुसार चयनित 300 से अधिक दिव्यांगजनों को नगर निगम में सेवाएं देने का अवसर मिल सकेगा।

यशवंत सागर और सिरपुर तालाब के विकास के लिए मिलेंगे 25 करोड़

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेयर इन काउंसिल ने यशवंत सागर और सिरपुर तालाब के वेटलैंड विकास के लिए इंटीग्रेटेड प्लान को स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश शासन से लगभग 25 करोड़ रुपये का अनुदान मिलने की संभावना है। इस राशि का उपयोग दोनों जलाशयों के वेटलैंड विकास, संरक्षण और जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा।

फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए भी आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

बैठक में शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज के निर्माण स्थलों और इनके निर्माण के लिए निविदा जारी करने संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा डिजिटल पोर्टल के संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए शासकीय एजेंसी के साथ नया अनुबंध करने पर सहमति बनी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट और दुकानों का होगा आवंटन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवासीय फ्लैट और दुकानों के आवंटन संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। वहीं, नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन के 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को लंबित अनुदान राशि देने का निर्णय लिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल