विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति: मध्यप्रदेश शासन से साढ़े 3 माह में 124 करोड रुपए की सौगात दिलाई
जावरा.
(जगदीश राठौर) रतलाम जिले की जावरा विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याण के उद्देश्य को लेकर लगातार प्रयासरत विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती जा रही है. इन्ही प्रयासों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में मजरा टोला सडक योजना के तहत सात प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग साढ़े 8 करोड़ रु की लागत से सडक मार्ग की स्वीकृति मिल गई है. जिनका कार्य आगामी दिनों में प्रारम्भ हो जाएगा.
विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से विगत साढ़े 3 माह में विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य,पशु चिकित्सा, सिंचाई व सडक के क्षेत्र में 124 करोड़ रु से अधिक की उल्लेखनीय सौगात मिली है. जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है.
उल्लेखनीय हे कि विधायक डॉ. पाण्डेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में जर्जर व क्षतिग्रस्त मार्गो के निर्माण के लिए विगत कई समय से प्रयास कर रहे है. इन मार्गो के निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से सतत संपर्क कर स्वीकृति के लिए आग्रह कर रहे थे.
फलस्वरूप मुख्यमंत्री मजरा टोला सडक योजना के तहत 8 करोड़ 37 लाख रु की लागत से सात प्रमुख सडक मार्ग निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिल गई है. जिनके टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है, जानकारी के अनुसार लगभग 10 किमी लम्बाई वाली इन सडको में प्रमुख रूप से ग्राम बोरखेडा से बोरखेडा नई आबादी मार्ग, ग्राम आक्यादेह रोड से ग्राम श्यामपुरा मार्ग, ग्राम जेठाना से ग्राम झांझाखेडी मार्ग, ग्राम रिंगनोद-गोठडा रोड से ग्राम मुंडला मार्ग, ग्राम आम्बा से ग्राम दौलतपुरा मार्ग, ग्राम कंसेर से कंसेर मुख्य आबादी तक एवं जावरा –सीतामऊ रोड से नई आबादी मांडवी मार्ग की स्वीकृति मिली है.
मुलभुत सुविधाओं व् विकास के प्रति संकल्पित विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण
इन सडक मार्गो का कार्य आगामी दिनों में प्रारम्भ होगा. कई समय से जर्जर इन मार्गो के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है. मुलभुत सुविधाओं व् विकास के प्रति संकल्पित विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 3 माह में अब तक 124 करोड रु से अधिक की सौगाते मिल चुकी है.
जिसमे 56 करोड़ रु की लागत से क्षेत्र की दो प्रमुख सडक मार्ग राकोदा-माऊखेडी- रियावन-कालूखेडा मार्ग एवं मावता-रियावन- बडायला माताजी मार्ग शामिल है. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में 37 करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यो की सौगात मिली है, जिसमे क्षेत्र की महत्वपूर्ण सौगात 30 हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के भवन फर्नीचर सहित की स्वीकृति है, इसके साथ ग्राम सुजापुर व ग्राम ढोढर में बालिका छात्रावास भवन की स्वीकृति मिली. विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सौगात मिल रही है.
क्षेत्र में 18 चिकित्सको व ईएनटी विशेषज्ञ की पदस्थापना के साथ लगभग ढाई करोड़ रु की लागत से दो माड्यूलर आपरेशन थियेटर की सौगात भी क्षेत्र को मिली. इसके अलावा जावरा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने में योगदान देने वाले रुपनिया डेम के संधारण व मरम्मत के लिए 19 करोड़ 92 लाख रु की राशि विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से स्वीकृत हुई. पशु चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग 80 लाख रु की लागत 3 स्थानों में पशु चिकित्सालय की स्वीकृति भी विगत दिनों मिली.
जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की सौगातों से क्षेत्रवासियों में हर्ष
भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष गण राजेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, दिनेश पाटीदार व रितेश जैन सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, पंचायत मंत्री श्री पटेल, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह व विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
44 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में भारी फेर बदल होगा, विधानसभा चुनाव के पूर्व जावरा जिला बनेगा
विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति: मध्यप्रदेश शासन से साढ़े 3 माह में 124 करोड रुपए की सौगात दिलाई