लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए एम.जे.एफ. पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति
पालीवाल वाणी रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर M. 9425490641
जावरा. विश्व के टॉप 10 लायंस क्लब में शुमार लायन्स क्लब जावरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं जावरा विधानसभा के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पर पहुँच कर उनका जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब सदस्यों ने डॉ. पाण्डेय का पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत कर उनका मुँह मीठा कराकर जन्मदिन पर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की हैं।
खास बात यह है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के 22 हजार से अधिक लायन्स सदस्यों वाले पूरे 'लायन्स मल्टीपल' में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एक मात्र ऐसे लायन साथी हैं जो विधायक पद पर आसीन हैं। यह समूचे मल्टीपल और लायन्स क्लब जावरा के लिए अत्यंत गौरव की बात है।द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद हेतु बनी ऐतिहासिक सहमति इसी गरिमामई अवसर पर लायन्स क्लब जावरा के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता एवं सचिव संदीप रांका की विशेष उपस्थिति में संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
जिसमें विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रीजन चेयरमैन एम.जे.एफ.डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय तथा वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष राकेश एम. कोचट्टा के विशेष प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट 3233 G-1 के 'द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर' पद के लिए दावेदारी कर रहे एम.जे.एफ. अनिल धारीवाल, एम.जे.एफ. पवन मोदी और सजी वर्गीस के बीच सफल समन्वय स्थापित किया गया।
लायन क्लब जावरा के सचिव संदीप राका एवं कोषाध्यक्ष विपिन चौरडिया ने बताया कि जावरा विधायक व लायंस क्लब जावरा के सदस्य डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पवन मोदी को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद हेतु पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति बनने से लायन्स क्लब जावरा के समस्त सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर पवन मोदी ने सभी वरिष्ठजनों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनिल धारीवाल एवं सजी वर्गीस का मुह मीठा कराया तथा भविष्य में सभी के साथ मिलकर पूर्ण सहयोग एवं समर्पण भाव से सेवा कार्य करने का आश्वासन दिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए एम.जे.एफ. पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति
नीमच में भी सजेगी सोने-चांदी की चमक : 45 साल के भरोसे के साथ ‘नन्दू सर्राफ’ के भव्य शोरूम का 21 अक्टूबर को शुभारंभ