📅 Thursday, 10 September 2026 | 03:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,780 🥈 चांदी (1kg): ₹225,400 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
रतलाम/जावरा

राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर की 388 वीं जन्म जयंती समारोह धूमधाम मनाई

📅 15 August 2026, 05:12 PM ✍️ जगदीश राठौर ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर की 388 वीं जन्म जयंती समारोह धूमधाम मनाई
राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर की 388 वीं जन्म जयंती समारोह धूमधाम मनाई

पालीवाल वाणी रतलाम जिला संवाददाता : जगदीश राठौर M. 9425490641

जावरा. राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर की 388 वीं जन्म जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी राठौर की 388 वी जन्म जयंती श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा द्वारा धूमधाम से मनाई गई.

लाला गली जावरा स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर को फूलमाला एवं विद्युत सज्जा से अच्छादित किया गया. पुजारी रविंद्र उपाध्याय के सानिध्य में ‌ संरक्षक पुरुषोत्तम सिंघल व कन्हैयालाल सिसोदिया, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश राठौर (सागर मोती परिसर वाले) व जगदीश राठौर (नरसिंहपुरा वाले) की विशेष उपस्थिति में श्री वीर दुर्गादास जी की तस्वीर पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण किया गया. 

श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा जिला के आजीवन संरक्षक जगदीश राठौर पत्रकार ने पालीवाल वाणी को बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष महेश राठौर (सेलिब्रेशन) ने श्री दुर्गादास जी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए, बलिदान को स्मरण करते हुए उनके मार्ग पर चलने व समाज में सामाजिक एकता बनाने का आह्वान किया. 

पूर्व अध्यक्ष मुकेश भाटी ने इस अवसर पर कहा कि अंग्रेजी साम्राज्य को भारत से पलायन करने में राष्ट्र वीर दुर्गा दास जी राठौर ‌के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता. हमें भी उनके त्याग‌, तपस्या एवं समर्पित जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा मंडी व्यापारी सुनील राठौर ने कहा कि अनेकता में एकता ही इस देश की संस्कृति है, इसलिए हम सबको मिलजुलकर सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना व श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा को काफी ऊंचाई तक ले जाना हैं. हमें समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटाना व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हैं. हमें समाज में आखिरी पंक्ति के हर व्यक्ति और महिलाओं के कल्याण के लिए भी विकास के अनेक काम करना है, यह तभी संभव है जब हम अपनी एक जुटता की ताकत दिखाएं. 

कार्यक्रम के अंत में  आभार के दायित्व का निर्वाह लायंस क्लब जावरा स्फटिक पूर्व अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया. कार्यक्रम के पश्चात आरती व प्रसादी वितरित की गई. कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजन एवं महिलाएं की उपस्थिति रही.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें