📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

एशियन चेस चैंपियनशिप में अर्थ तपाड़िया का चयन हुआ

📅 29 September 2026, 12:41 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एशियन चेस चैंपियनशिप में अर्थ तपाड़िया का चयन हुआ
एशियन चेस चैंपियनशिप में अर्थ तपाड़िया का चयन हुआ

कन्नौद रिपोर्टर : विनोद भूतडा   

कन्नौद.

कन्नौद निवासी श्री कैलाश चंद्र तापडिया के पोत्र तथा विजीन तापडिया के पुत्र युवा शतरंज खिलाड़ी अर्थ तपाड़िया का चयन रूस के तुला क्षेत्र में होने वाली 20 वीं एशियन स्कूल्स चेस चैंपियनशिप-2026 के अंडर-17 वर्ग में हुआ. अर्थ एनडीपीएस, इंदौर के विद्यार्थी हैं और करीब 1700 ऐफआईडीई  रेटिंग के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अर्थ ने 9 वर्ष की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया. वे ऐसजीऐफआई  नेशनल, सीबीऐसई  नेशनल में हिस्सा ले चुके हैं तथा खेलो एमपी के विजेता रहे हैं. उनकी शतरंज यात्रा को निखारने में कोच श्री पियूष जमीदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके मार्गदर्शन में अर्थ ने लगातार अभ्यास और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने खेल में सुधार किया है. प्रतियोगिता रूस के तुला क्षेत्र में होगी. उनके चयन पर माहेश्वरी समाज, विद्यालय एवं शतरंज प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर  शुभकामनाएं दी हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें