📅 Tuesday, 22 September 2026 | 12:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,643.21 ▼ -215.78 (-0.29%) निफ्टी 50: 23,358.35 ▼ -55.95 (-0.24%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,460 🥈 चांदी (1kg): ₹246,100 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

मध्यप्रदेश में इंदौर कलेक्टर ने मचाई धूम…

📅 22 September 2026, 11:25 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश में इंदौर कलेक्टर ने मचाई धूम…
मध्यप्रदेश में इंदौर कलेक्टर ने मचाई धूम…

इंदौर. 

देश में तुकाराम मुंडे ने मिलावटखोरों के खिलाफ मुहिम चलायी है  मध्य प्रदेश में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी  जिस ढंग से काम कर रहे हैं.

प्रदेश भर ओर देश भर में यह मुहिम चलना चाहिये, पूरे प्रदेश में पिछले छह माह में सबसे अधिक जांचे इंदौर में हुई. अमूल की आइसक्रीम, सयाजी, रेडिसन, डी मार्ट सहित होटल, ढाबा, डेयरी, पनीर पर मिले अमानक खाद्य पदार्थ ने लोगों को सोचने को विवश कर दिया कि किस पर भरोसा करे.

देश भर के आईएएस, मंत्री, न्यायपालिका से जुड़े जजों के बच्चे भी वही खा रहे हैं, जो बाजार में बिक रहा है. मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ मुहिम देश भर में चलायी जाये तो  लूट के अड्डे अस्पतालों  की आधी भीड़ कम हो जाएगी. विदेशों में  ख़ान पान मिलावटी न होने से अस्पताल  ख़ाली रहते और भारत में भरे. मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थ बाजार से गायब हो जाये, तो देश में औसत मृत्यु दर भी 80 वर्ष तक जा सकती है.

विडंबना देखिए फल,सब्जी अनाज भी अमानक दवा खाद से यहाँ तक की दूध भी इंजेक्शन लगाकर निकाला जा रहा है, यह सब भारत में ही सम्भव है. जहाँ नेता और अधिकारी का गड़जोड़ काम करता है. इन पर रोक लगाने की बजाय भारत सरकार ने भ्रष्टाचार की एक और कड़ी जोड़ दी “आयुष्मान “ जबकि इन पर रोक लग जाये तो लूट के आधे अड्डे अस्पताल बंद हो जाये...!

अग्निब्लास्ट

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें