पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर पालीवाल धर्मशाला परिसर में विराजमान आराध्य प्रभु श्री चारभुजानाथ जी आज नगर भ्रमण करेंगे. पालीवाल बंधुओं एवं सभी सम्माननीय समाजजनों से अनुरोध है कि आराध्य देव प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के प्रति अटूट आस्था विश्वास और रजक रोटी देने वाले प्रभु श्री चारभुजानाथ जी का डोल ग्यारस के महापर्व पर श्री चारभुजानाथ मंदिर से भव्य बैंड बाजे, डीजे, भजनों की गाड़ी में भजन मंडली के साथ भव्य शोभायात्रा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को शाम 7ः00 बजे महाआरती पश्चात ठाकुर जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगी, समाज अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास एवं उत्सवमंत्री श्री जमनालाल व्यास ने समाज सदस्यों से शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर सचिव श्री विजय शंकर जोशी (ग्राम.) ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का मार्ग प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर जूना तुकोगंज इंदौर, तिलक पथ चौराहा, इमली बाजार, सुभाष चौक की ऐतिहासिक धरोहर राजबाडा माँ अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा के सामने से भ्रमण करती हुई, हरसिद्धि माता मंदिर तक पहुंचेगी. वहां पर परम्परानुसार महाआरती के पश्चात पून: वापसी आराध्य देव प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेंगी. जहां भजन कीर्तन के साथ प्रसाद का वितरण होगा.
शोभायात्रा में अधिक से अधिक समाजजन भक्तगण एवं मातृशक्ति सम्मिलित होकर भगवान के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने समाज की संगठनात्मक एकता का परिचय दें.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समस्त महानुभाव एवं मातृशक्ति से निवेदन है कि डोल ग्यारस के महापर्व पर ठाकुर जी की शोभायात्रा आज दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को शाम 6.30 बजे आरती के पश्चात श्री चारभुजानाथ जी मंदिर से प्रस्थान करेगी.
शोभायात्रा में नवयुवक ओर वरिष्ठजन सदस्यों से निवेदन है कि राजस्थान की वेशभूषा धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता सफेद कलर का ओर मातृशक्ति से निवेदन है कि वह अपनी राजस्थानी पोशाक पहनकर ठाकुर जी की शोभायात्रा में पधारने की कृपा करें.
शोभायात्रा में बैंड बाजे, डीजे, भजन मंडली हेतु गाड़ी की व्यवस्था ठाकुर जी का ढोल आदि के साथ हम सब बड़े ही उत्साह से ठाकुर जी के इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनेंगे. समाजसेवी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि मंदिर की सजावट, डोल की सजावट और अन्य कार्य हेतु कृपया आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दोपहर 1.00 बजे पधारकर अपनी सेवाएं देने की कृपा करें.
प्रभु प्रसादी का पास ₹150
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर सचिव श्री विजय शंकर जोशी (ग्राम.), उत्सवमंत्री श्री जमनालाल व्यास ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है और शोभायात्रा में पधार कर अपने प्राचीनतम शहर इंदौर में पालीवाल ब्राह्मण समाज का और भगवान श्री चारभुजा नाथ जी मंदिर को गौरवान्वित करें.

भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज झूलनी एकादशी धूमधाम से
सभी भगवान श्री हरि के समस्त भक्तों एवं महानुभाव एवं मातृशक्ति से निवेदन है कि डोल ग्यारस के महापर्व पर पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को झूलनी एकादशी के महाशुभ अवसर पर प्रातः 9.15 पर महाआरती होगी तत् पश्चात हम सभी भक्त जन ठाकुर जी को बाल स्वरूप को लक्ष्मीनारायण मंदिर से शिव मंदिर कैलाश पूरी तक पालकी द्वारा ढोल मंजीरे धूमधाम से नाचते गाते लेकर चलेंगे.
कैलाश पूरी से भगवान वाहन द्वारा पालीवाल ब्राह्मण समाज मुख्य धर्मशाला 44 श्रेणी जूना तुकोगंज पहुंचेंगे, तत्पश्चात भगवान चारभुजा जी एवं लक्ष्मीनारायण भगवान परंपरागत डोल में. बाल स्वरुप विराजकर नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगे. शोभायात्रा दिनांक 22 सितंबर 2026 मंगलवार को शाम 7.00 बजे आरती के पश्चात चारभुजानाथ मंदिर से प्रस्थान करेगी. शोभायात्रा में बैंड बाजे ,डीजे, भजन मंडली हेतु गाड़ी की व्यवस्था ठाकुर जी का ढोल आदि के साथ हम सब बड़े ही उत्साह से भगवान श्री हरि के इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनेंगे.
श्री सेवा मंडली


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज