📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

थुरिया स्थित गौशाला से बावडीखेडा रोड तक सडक बनाने की मांग

📅 29 September 2026, 12:44 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
थुरिया स्थित गौशाला से बावडीखेडा रोड तक सडक बनाने की मांग
थुरिया स्थित गौशाला से बावडीखेडा रोड तक सडक बनाने की मांग

कन्नौद रिपोर्टर : विनोद भूतडा 

कन्नौद. देवास जिले की कन्नौद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत थुरिया की सीमा मे स्थित सामाजिक सेवा गौशाला प्रबंधन  समिति थुरिया व्दारा गौशाला से बावडीखेडा रोड तक सडक बनाने की मांग की गई है. 

गौशाला संचालक शौनारायण टाटू तथा कई ग्रामीणो ने बताया कि गौशाला से बाबडीखेडा रोड तक आधा किमी से भी कम दूरी है, लेकिन वर्षा काल मे सडक के अभाव मे गौशाला तक आने जाने मे काफी परेशानी होती है, वही गायो को भी किचड के कारण मच्छरो के प्रकोप से अनेक प्रकार की बीमारी होती रहती है कई मर्तबा ग्राम पंचायत को अवगत करा चुके है लेकिन सडक नही बनी है.

सरकार गौशाला के विकास के लिये लाखो रुपया खर्च कर रही है जबकि थुरिया मे जन सहयोग से गौशाला का बेहतर संचालन किया जा रहा है ऐसी स्थिति मे यहाँ सीमेंट कांक्रीट की सडक शीघ्र बनायी जानी चाहिए. इस सम्बंध मे ग्राम पंचायत सचिव शिवराम पन्चोली ने मोबाइल पर बताया कि सडक निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है शीघ्र सडक निर्माण किया जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें