आम जनता को मिली मंहगाई की सौगात : अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा
इंदौर. इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश की आम जनता को दूध और रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में महंगाई का नया झटका लगा है. नवंबर 2026 में दूध के दाम बढ़ने और खुदरा महंगाई में उछाल आने से घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है.
घर का बजट फिर बढ़ने वाला है. सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर 2024 से महंगा हो जाएगा. एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने नई दरें जारी कर दी हैं. एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 70 की जगह 74 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 63 की जगह 67 रुपये, टोन्ड दूध 58 की जगह 59 रुपये और गाय का दूध 62 की जगह 64 रुपये में मिलेगा.
सबसे ज्यादा असर रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा। फुल क्रीम के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये और स्टैंडर्ड के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. चाय के लिए इस्तेमाल होने वाला चाह/अमृत दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल 56 से बढ़कर 58 रुपये लीटर हो गया है. इसमें 500 मिलीलीटर से छोटे पैकेटों की कीमतें यथावत रखी गई हैं.
फेडरेशन ने साफ किया है कि छोटे पैक लेने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े, इसलिए उनमें बदलाव नहीं किया गया है. फेडरेशन के अनुसार दूध की खरीद, पैकिंग सामग्री और परिवहन की लागत लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए दरों में संशोधन किया गया है.
एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक जयदेव बिस्वास ने कहा, दूध की खरीद से लेकर पैकिंग और परिवहन तक की लागत बढ़ी है. दुग्ध संघों का वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए दरों में संशोधन जरूरी था. मध्यप्रदेश के बाहर जिन बाजारों में दुग्ध संघ अलग दरों पर दूध बेचते हैं, वहां भी यही बढ़ोतरी लागू होगी.
खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की महंगाई. देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% और खाद्य महंगाई दर 8.94% पर पहुंच गई है. प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों में तेजी के कारण इंदौर के बाजारों में आम लोगों की खरीदी और रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आम जनता को मिली मंहगाई की सौगात : अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए