कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
वकीलों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
इन्दौर.
इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के "पूर्व-अध्यक्ष" गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत में वकीलों पर हमलों की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए।वकीलों के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण भारत में शीघ्र अतिशीघ्र "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट" लागू किये जाने की आवश्यकता है।
वकीलों की सुरक्षा के लिए एक्ट लागू नहीं होने के कारण सम्पूर्ण भारत में वकीलों पर हमले की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वकीलों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कठोर कानून के अभाव में वकीलों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसलिए वकीलों द्वारा लगातार विगत बीस वर्षों से भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र अतिशीघ्र लागू करने की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि सम्पूर्ण भारत में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग केन्द्र सरकार और राज्य सरकार से अनेक वर्षों से अभिभाषकगण लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही किया गया है।कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर दिया है। लेकिन मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में आज दिनांक तक "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट " लागू नहीं किया गया है।
भारत सरकार ने कुछ वर्ष पहले सम्पूर्ण भारत में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक एक्ट लागू नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने भी वर्ष 2012 और 2018 में अभिभाषकों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही हुआ है।
गोपाल कचोलिया ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से पुनः अनुरोध किया है कि वकीलों की सुरक्षा व संरक्षण हेतु "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट" शीघ्र-अतिशीघ्र लागू किया जाये।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज