iPhone Duo को चुनौती देने आ रहा Samsung W27 का धांसू फोन : लॉन्चिंग को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट
नई दिल्ली. अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन W27 को जल्द पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 29 अक्टूबर 2026 को चीन में होने वाले Heart of the World’ इवेंट में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित हो सकता है। बताया जा रहा है कि चीन में इसकी बिक्री 5 नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है और प्री-बुकिंग भी शुरू होने की खबरें हैं। लेकिन ने अभी फोन की लॉन्च डेट, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नही की है।
Samsung W27 Launch Date:
8 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलने की उम्मीद
लीक्स के अनुसार, में अंदर की तरफ 8 इंच की दी जा सकती है। वहीं, फोन बंद होने पर इस्तेमाल के लिए बाहर की तरफ 6.5 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की संभावना है। इससे यूजर्स को वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने के लिए बड़ी स्क्रीन का अनुभव मिल सकता है। प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन उन लोगों को आकर्षित कर सकता है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
200MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी की चर्चा
फोटोग्राफी के लिए Samsung W27 में मिल सकता है। इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 10MP के कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। चार्जिंग के लिए 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
दमदार प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट मिलने की चर्चा है। इसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आ सकता है। लेकिन इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Samsung W27 की कीमत कितनी हो सकती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 14,999 युआन यानी लगभग 2.13 लाख रुपये बताई गई है। ऐसे में की कीमत इससे अधिक हो सकती है। लीक पोस्टर में फोन के नीले और लाल रंग के विकल्प दिखाई देने की भी चर्चा है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।