📅 Wednesday, 18 November 2026 | 09:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,485.79 ▼ -46.40 (-0.06%) • निफ्टी 50: 25,265.50 ▼ -121.90 (-0.48%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹131,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹167,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

रूस में बड़ा विमान हादसा : An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत

📅 18 November 2026, 09:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रूस में बड़ा विमान हादसा : An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत
रूस में बड़ा विमान हादसा : An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत

रूस.

रूस में मंगलवार, 17 नवंबर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। दक्षिणी रूस के केमेरोवो ओब्लास्ट में एक An-12 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा यागुनोवो गांव के पास एक स्थानीय हवाई अड्डे के नजदीक हुआ। घटना के बाद इलाके में आपातकालीन सेवाओं को तैनात कर दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विमान दुर्घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई। कुज़बास क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है।

यहां चिकित्सा कर्मियों, पुलिस, आपातकालीन सेवाओं और नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके।

रूस के सरकारी टीवी चैनल ‘रेन टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में आग लगने के बाद चालक दल ने आखिरी क्षण तक उसे रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, विमान यागुनोवो गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी।

हादसे की जांच में जुटे अधिकारी : दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सटीक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

इस विमान हादसे ने रूस में सैन्य विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों की ओर से जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल