📅 Thursday, 19 November 2026 | 09:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹128,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹165,300 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...

📅 19 November 2026, 08:40 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...
20 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ मिशन : समय चुपचाप बैठने का नहीं, युग निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का है...

बेटा ! इस दिव्य यज्ञ में मुँह छिपाकर मत बैठना। यह युग निर्माण का समय है। यदि आज तुमने अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ लिया, तो याद रखना, तुम अपने गुरु के संकल्प और उनके मिशन के साथ न्याय नहीं कर रहे हो।

तुमने कभी संकल्प लिया था कि हम अपने गुरु का कार्य करेंगे, उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँगे और युग निर्माण के इस महान अभियान में सहयोगी बनेंगे।

  • तो फिर आज पीछे क्यों हटना?

  • गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा केवल पूजा, आरती और जयकारों से सिद्ध नहीं होती, बल्कि गुरु के विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके मिशन के लिए समर्पित होने से सिद्ध होती है।

    बेटा ! यह अवसर है अपने संकल्प को निभाने का। यह समय है अपनी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्य को प्रमाणित करने का।

    20 दिसंबर 2026 को आयोजित विराट दीप महायज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि युग निर्माण की चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का महाअभियान है। इसलिए गायत्री परिवार के इस पुनीत आयोजन में अपनी सामर्थ्य के अनुसार तन, मन, समय, श्रम, सहयोग और संसाधनों से हर व्यवस्था में सहभागी बनो।

  • कोई जनसंपर्क की जिम्मेदारी उठाए।
  • कोई लोगों को आमंत्रित करे।
  • कोई व्यवस्था संभाले।
  • कोई आर्थिक सहयोग करे। 
  • कोई अपने परिवार और मित्रों को जोड़े।
  • कोई सेवा और श्रमदान में जुट जाए।
  • याद रखना।
  • गुरु का कार्य किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं, हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

    आओ! 

    अपने गुरु के सपनों का युग बनाने में केवल दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागी बनें। गुरु ने हमें जीवन दिया है, अब उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हमारे जीवन का उद्देश्य बने।

    !! एक ही संकल्प, एक ही पुकार, युग निर्माण में लगेगा परिवार का हर सदस्य इस बार !! 

    जय गायत्री! जय गुरुदेव!

    निवेदक : गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर

    मोब. 9140315846

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल