ट्रेन में RAC सुविधा होगी खत्म : अब वेटिंग और आरएसी की उलझन से मिल सकती है मुक्ति : क्या है रेलवे का नया प्लान?
टीटीई भी नहीं बांट पाएंगे बर्थ 2016 से ही खाली सीटों पर करंट बुकिंग की व्यवस्था लागू
नई दिल्ली (ब्यूरो). भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और टिकट प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ट्रेन में मिलने वाली RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की सुविधा को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले के लागू होने के बाद न तो यात्रियों को आधी सीट पर सफर करने की मजबूरी होगी और न ही चलती ट्रेन में टीटीई (TTE) अपने स्तर पर किसी यात्री को खाली बर्थ आवंटित कर पाएंगे।
क्या है रेलवे का नया प्लान?
रेलवे के मौजूदा नियमों के तहत आरएसी टिकट धारक दो यात्रियों को एक ही बर्थ (साइड लोअर) साझा करनी पड़ती है, जिससे लंबी दूरी के सफर में काफी असुविधा होती है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब या तो यात्री को कन्फर्म पूरी बर्थ मिलेगी या फिर टिकट वेटिंग लिस्ट में रहेगा।
टीटीई का अधिकार होगा सीमित, करंट बुकिंग से मिलेंगी सीटें : अक्सर ट्रेन छूटने के बाद खाली रह जाने वाली सीटों को टीटीई द्वारा आवंटित किए जाने को लेकर पारदर्शिता के सवाल उठते रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गरीबी हटाओ' के नारे से आगे निकला भारत, 13 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से हुए बाहर : पीएम नरेंद्र मोदी
WhatsApp ने बढ़ाई ग्रुप मेंबर्स की लिमिट: एंड्रॉयड और आईफोन पर अब जुड़ सकेंगे 1500 लोग, जानें पूरी डिटेल
ट्रेन में RAC सुविधा होगी खत्म : अब वेटिंग और आरएसी की उलझन से मिल सकती है मुक्ति : क्या है रेलवे का नया प्लान?