आज का दैनिक राशिफल 18 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे। आपको अपनी योजनाओं और पूर्व में किए परिश्रम एवं निवेश का लाभ मिलेगा। सामाजिक सेवा से जुड़े लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शाम के समय आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से आपकी लंबी बातें हो सकती हैं। विद्यार्थियों को नये तकनीकी माध्यमों से सफलता प्राप्त होगी। भविष्य में होने वाली यात्रा को लेकर भी कुछ प्लान कर सकते हैं।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान मिलेगा। आप किसी मित्र की मदद से अपने कार्य पूरे कर पाने में सफल होंगे। आप अपने परिवार के साथ घर परिवार से संबंधित किसी योजना पर काम करेंगे, घर की सज्जा के लिए आज कुछ खरीदारी भी करेंगे। यदि लंबे समय से वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभदायक रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनस के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, कुछ अटकी योजना में आपको सफलता मिलेगी। आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है तो आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। कोई नई व्यावसायिक योजना आपको अत्यधिक लाभ दिला सकती है।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपके लिए दूर-समीप की यात्रा के प्रबल योग भी बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में सितारे बताते हैं कि आपको परिवार के सदस्यों के साथ रूखा व्यवहार करने से बचना होगा, नही तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते खर्चों के साथ-साथ आय के भी कुछ स्रोत ढूंढने होंगे। शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन आनंदित होगा। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप सहभागी हो सकते हैं।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज बिजनस में अपने परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ सहयोग से आपको मानसिक बल मिलेगा और लाभ का सृजन भी होगा। अगर आपके रिश्ते में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत से आप अपने रिश्ते को सुधार भी पाएंगे। आपको राजनीतिक संबंधों से भी लाभ मिलने का योग दिखता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम आज पूरा हो जाएगा। उधार लेनदेन के मामलों से आपको बचना चाहिए। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज लाभदायक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहयोगियों की मदद से काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कुछ घरेलू कार्यों से जल्दी घर पहुंचने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ में आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और घर की साज सज्जा के कार्यों पर भी समय लगाएंगे।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपको निवेश के मामले में भाग्य का लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से आप लाभ पाएंगे। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी होगा। कारोबारी जातक काम में तेजी रहने से अच्छी कमाई कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपको माता-पिता की ओर से लाभ और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और अच्छी खबर मिलेगी। आपको उपहार भी मिल सकता है।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अपने काम पर फोकस रखना होगा। एक साथ कई काम पर ध्यान देने की बजाय बारी-बारी से काम करें इससे सफलता मिलेगी। शाम के समय आपको कोई उत्साहजनक खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में आपको लाभ का अवसर मिल सकता है। सेल्स मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव चल रहा है तो आज उसका समाधान निकलेगा और पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढेगा। जीवनसाथी की सफलता और उनके सहयोगपूर्ण व्यवहार से मन आनंदित होगा। घर के काम में आज आपको सावधानी बरतनी होगी, जोखिम लेने सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। पद और प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। उपहार का लेनदेन भी हो सकता है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आपको अपने कामकाज में आज बहुत ही सजग और सतर्क रहना होगा। अगर आज किसी भी तरह का जोखिम उठाना पड़े तो बहुत सोच-समझकर लें, खास तौर पर आर्थिक मामलों में आपको जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप भावुक भी होंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लेकर आप जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। शाम का समय शॉपिंग और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में बिताएंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज उत्साहित रहेंगे और खुले हाथ से धन खर्च करेंगे। अच्छी बात यह भी रहेगी कि आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। फिर भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए बजट को संतुलित रखें। आज का दिन वैसे कामकाज की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। किसी वजह से काम अटक भी सकता है। कारोबारी जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपको अपने कारोबार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ प्लानिंग करनी होगी क्योंकि कुछ नई चुनौतियां सामने दिखेंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। आप परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं अथवा यात्रा संबंधी प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपना खोया हुआ अथवा डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन आपको किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह सितारे दे रहे हैं।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"समाज का नियम है अगर तू भीड़ में नहीं चला...तो तुम्हें गलत कह दिया,जाएगा...''!
-
"ज़िंदगी में कीमत दोनों की चुकानी पड़ती है, बोलने की भी और चुप रहने की भी...!!
-
" बुरा वक्त सिर्फ तकलीफ नहीं देता, बल्कि वो उन चेहरों से भी नकाब हटा देता है, जिन्हें हम सालों से अपना समझते आए थे"..!
-
"पहले खून के रिश्ते होते थे, अब रिश्तों के खून होते हैं...!
-
"सबसे झगड़ कर तुमको अपना बनाया था, पर तुम तो वही निकले, जो सबने बताया था...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 18 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 17 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 16 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 15 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी