राजशांति आशियाना में बुजुर्गों के आशीर्वाद लेकर लिवांशी और आयुष ने अपने नए जीवन की शुरुआत की
प्रकाश महावर
इंदौर. आज विवाह से पहले खुशियों को मनाने के कई खूबसूरत तरीके सामने आ रहे हैं, लेकिन इंदौर में एक परिवार ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को बुजुर्गों के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद से जोड़कर एक भावनात्मक पहल की। राजशांति आशियाना की संचालक श्रीमती रेखा सुराना ने अपनी पुत्री लिवांशी के विवाह से पूर्व आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के बीच विशेष मिलन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया, जहां लिवांशी और आयुष ने आश्रम के 70 बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

रविवार, 22 नवंबर 2026 को राजशांति आशियाना, पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट के पास, नैनोद रोड, इंदौर में आयोजित इस समारोह में परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में आश्रम के बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा की गईं। लिवांशी और आयुष ने सभी दादा-दादी के बीच पहुंचकर उनका स्नेह प्राप्त किया। बुजुर्गों ने भी नवयुगल को कई प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुभकामनाएं देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
श्रीमती रेखा सुराना की इस पहल के पीछे भाव यही रहा कि जीवन के इतने महत्वपूर्ण और खुशियों भरे अवसर पर उन बुजुर्गों को भी परिवार का हिस्सा बनाया जाए, जिनके स्नेह, अनुभव और आशीर्वाद का अपना अलग महत्व है। विवाह की खुशियों को आश्रम के बुजुर्गों के साथ साझा करने से समारोह में एक विशेष आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।
यह आयोजन इस खूबसूरत विचार को सामने लेकर आया कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपनों के स्नेह और आशीर्वाद के साथ हो, तो वह पल और भी यादगार बन जाता है। लिवांशी और आयुष के इस विवाह पूर्व आशीर्वाद समारोह ने खुशियों को साझा करने, बुजुर्गों को सम्मान और अपनत्व देने तथा परिवार के दायरे को और व्यापक बनाने का एक प्रेरणादायी संदेश दिया।



पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित : पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर लागू होगा प्रतिबंध
कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 को थाणे महाराष्ट्र में, प्रकाश महावर थाणे के लिए होंगे रवाना : 55 साल का सफर" स्मारिका का होगा विमोचन : बनेगी महत्वपूर्ण दस्तावेज