चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम से तैयार इस प्रण-पत्र में महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने समेत दो दर्जन से अधिक प्रमुख वादे शामिल होंगे।
सपा का चुनावी घोषणा पत्र कल
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम से तैयार इस प्रण-पत्र में महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने समेत दो दर्जन से अधिक प्रमुख वादे शामिल होंगे।
सपा ने अपने चुनावी अभियान को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र’ नाम दिया है। इसकी थीम ‘हर हाथ को काम, हर किसान को दाम, महिलाओं को सम्मान और कानून का मान’ रखी गई है। पार्टी राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग मैनिफेस्टो भी तैयार कर रही है। इसमें स्थानीय जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी।
40 हजार हर साल देने का होगा बड़ा वादा?
अखिलेश यादव पिछले कुछ महीनों में कई बड़े चुनावी वादे कर चुके हैं। इनमें महिलाओं के लिए ‘स्त्री समृद्धि सम्मान योजना’ के तहत सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अलावा गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान, उनके लिए रिवॉल्विंग फंड बनाने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर नियमित नौकरी देने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने का वादा भी शामिल है।
पार्टी महिलाओं के सम्मान और उत्थान से जुड़े मुद्दों के साथ पीडीए वर्ग को साधने के लिए अन्य घोषणाओं पर भी जोर दे रही है। रिवर फ्रंट पर प्रतिमाएं स्थापित करने का मुद्दा भी चर्चा में रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी नीति और सोच भी सपा जनता के सामने रखेगी।
बिहार चुनाव में एनडीए के प्रयोगों से सबक लेते हुए सपा महिलाओं पर विशेष फोकस कर रही है। आर्थिक सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान को केंद्र में रखकर पार्टी भाजपा की लाभार्थीपरक राजनीति के मुकाबले अपना कल्याणकारी मॉडल पेश करना चाहती है। युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के साथ महिलाओं को जोड़कर सपा 2027 की चुनावी लड़ाई में अपने लिए सत्ता की राह मजबूत करना चाहती है।
ये हो सकते हैं सपा के चुनावी वादे
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया विफल ; PDA का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ; सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता